प्रेस क्लब बहादराबाद के पत्रकार साथियों ने थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा से की मुलाकात

प्रेस क्लब बहादराबाद के पत्रकार साथियों ने थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा से की मुलाकात

बहादराबाद। प्रेस क्लब बहादराबाद के पत्रकार साथियों ने आज थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों ने क्षेत्र में व्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, जनसामान्य की समस्याएं, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण तथा पुलिस और प्रेस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने पर चर्चा की। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने संवाद को सकारात्मक बताया और कहा कि जनहित की खबरें समाज को जागरूक करने के साथ-साथ प्रशासन को भी सशक्त बनाती हैं।

पत्रकार साथियों ने थानाध्यक्ष को क्षेत्रीय मामलों पर अपनी चिंता जताई और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। अंकुर शर्मा ने आश्वासन दिया कि जनता की सुरक्षा व शांति बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों के सहयोग से पारदर्शिता व सेवा भाव को और सुदृढ़ किया जाएगा।
इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष सनत शर्मा, सचिव प्रमेन्द्र नारायण, बी. बी चंदेला, डॉ अर्जुन नागज्ञान, हितेश कथूरिया, हितेश चौहान, आशीष शर्मा, विवेक शर्मा, सुखदेव, महिपाल, राजकुमार आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद