जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश अनुसार खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही।  खनन विभाग द्वारा अवैध खनन कर रहे तीन स्टोन क्रेशर को किया गया सीज। उनका ई-रवान्ना आई0डी0 को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है।

जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश अनुसार खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही। 

खनन विभाग द्वारा अवैध खनन कर रहे तीन स्टोन क्रेशर को किया गया सीज। उनका ई-रवान्ना आई0डी0 को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है।

 जिला खनन अधिकारी हरिद्वार मोहम्मद काजिम रजा ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में किसी भी तरह से अवैध खनन न हो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार के तहसील लक्सर के ग्राम नेहन्दपुर एवं ग्राम महतौली में अवैध खनन की दूरभाष पर शिकायत प्राप्त हुई जिसके क्रम में उनके द्वारा एवं भूतत्व खनिकर्म विभागीय दल के द्वारा तहसील लक्सर के ग्राम नेहन्दपुर स्थित मै0 लिमरा स्टोन क्रेशर, ग्राम महतौली स्थित मै0 दून स्टोन क्रेशर एवं श्री साईं स्टॉक का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान उक्त तीनों स्टोन क्रेशरो को मौके पर पैमाइस की गई तथा उक्त क्रेशरो को मौके पर सीज करते हुए उनका ई-रवान्ना आई0डी0 को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। अगर आगे से ओर भी स्टोन क्रेशर अवैध खनन करते मिले तो उनके खिलाफ भी अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद