जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जिलाधिकारी व शिक्षा जिला अधिकारी ने छात्र छात्राओं के  संग बैठकर किया मध्याह्न भोजन

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

जिलाधिकारी व शिक्षा जिला अधिकारी ने छात्र छात्राओं के  संग बैठकर किया मध्याह्न भोजन

जिलाधिकारी छात्र छात्राओं के संग बैठकर मध्याह्न भोजन मिड डे मिल की गुणवत्ता को परखा।

कॉलेज एवं छात्र छात्राओं की सुरक्षा के लिए चार दिवारी के लिए जिलाधिकारी ने किये दो लाख स्वीकृत।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर महदूद का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कॉलेज में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की जानकारी के साथ ही आज उपस्थित हुए छात्र छात्राओं की भी जानकारी ली।

 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं की शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए,सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से पठन पाठन का कार्य कराया जाए,इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी ने संचालित हो रही क्लास रूमों का भी निरीक्षण कर छात्राओं से उन्हें पढ़ाए जा रहे पाठ्य क्रम के बारे में भी प्रश्न पूछे गए।जिलाधिकारी ने सभी छात्र छात्राओं से पढ़ाई पर विशेष ध्यान रखने तथा लग्न एवं कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  छात्र छात्राओं के बीच बैठकर मिड डे मिल भोजन की गुणवत्ता को भी परखा तथा छात्र छात्राओं से उपलब्ध कराए जा रहे मिड डे मिल की गुणवत्ता की भी जानकारी ली।              

 उन्होंने प्रधानाचार्य एवं भोजन माताओ को निर्देश दिए है कि बच्चों के खाने की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही छात्र छात्राओं को भोजन उपलब्ध कराया जाए,उन्होंने भोजन बनाते समय साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए

 निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि क्लास रूमों के बाहर संचालित क्लास रूमों की पट्टी नहीं लगाई गई है जिसके लिए उन्होंने प्रधानाचार्य को सभी क्लास रूमों में पट्टी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए ही कि कॉलेज के कक्षा  कक्षों का जो भी मरम्मत कार्य किया जाना है एवं फर्नीचर की अवश्यकता है तो उसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

कॉलेज एवं छात्र छात्राओं की सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी ने चार दिवारी बनाए जाने हेतु 2 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृती भी प्रधान की गई। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है कि छात्र छात्राओं के शौचालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए एवं जिन शौचालय में मरम्मत कार्य किया जाना है उन शौचालय के मरम्मत कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कॉलेज की पानी की टंकियों को भी साफ रखने के निर्देश दिए जिससे कि छात्र छात्राओं को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र द्विवेदी ने कॉलेज में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई, उन्होंने अवगत कराया कि कॉलेज में कुल अध्ययनरत छात्रों की संख्या 911 है जिसमें छात्रों की संख्या 398 तथा छात्राओं की संख्या 513 है।

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी,प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह,प्रधान प्रतिनिधि पप्पू सिंह पाटिल सहित शिक्षक शिक्षिकाएं,कर्मचारी छात्र छात्राएं आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद