सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्यवाही क्षेत्र में चल रही नकली शैम्पू फैक्ट्री का किया भांडाफोड़। इसमें क्लिनिक प्लस शैंपू व सनसिल्क शैंपू ब्रांड के शैंपू बनाये जा रहे थे।   ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिओम सिंह और पुलिस ने नकली शैम्पू की भारी खेप के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। लछापेमारी में पुलिस ने 15 लाख रुपये के करीब की नकली शेम्पु की बरामद

सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्यवाही क्षेत्र में चल रही नकली शैम्पू फैक्ट्री का किया भांडाफोड़।

इसमें क्लिनिक प्लस शैंपू व सनसिल्क शैंपू ब्रांड के शैंपू बनाये जा रहे थे। 

 ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिओम सिंह और पुलिस ने नकली शैम्पू की भारी खेप के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

लछापेमारी में पुलिस ने 15 लाख रुपये के करीब की नकली शेम्पु की बरामद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध रूप से चल रही है फैक्ट्रियो के संबंध में सभी जनपदों के प्रभारी को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे जिसके अनुपालन में थाना सिडकुल की पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में सतर्क रहकर उक्त सम्बंध में जानकारी एकत्र कर रही थी इसी दौरान ज्ञात हुआ कि डैन्सो चौक के पास एक मकान में किसी व्यक्ति के द्वारा किसी कंपनी के प्रोडक्ट का डुप्लीकेट सामान बनाकर बेचा जा रहा है। 

उक्त सूचना पर मौके पर जांच के लिए पुलिस टीम घटनास्थल डेंसो चौक के अंदर गंगोत्री एनक्लेव फेस 3 में पहुंची तो पुलिस को देखकर मकान के अंदर से एक व्यक्ति छत के रस्ते भाग गया। मकान के अंदर तीन व्यक्ति मिले जिन्होंने अपने नाम कमश हसीन, मोहसिन व शहबान बताया। कमरों के अंदर चेकिंग की गई तो एक कमरे में हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड कंपनी के क्लिनिक प्लस व सनसिल्क ब्रांड के शैंपू बनाए जा रहे थे मौके से कुछ और सामान भी बरामद हुआ।   

ड्रग इंस्पेक्ट हरि सिंह के मोबाइल पर संपर्क कर सूचना से अवगत कराते हुए मौके पर आने हेतु कहा गया। ड्रग इंस्पेक्टर कुछ समय पश्चात मौके पर आये और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मैनेजर को भी संबंध में अवगत कराया गया जिनके लीगल मैनेजर पहुंचे,जिसके पश्चात मौके पर कंपनी के मालिक हसीन से पूछताछ कर वेध ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक लाइसेंस के बारे में कंपनी में बनाए जा रहे समान व कच्चे माल के संबंध में पूछा गया तो हसीन द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड कंपनी के क्लिनिक प्लस शैंपू व सनसिल्क  शैंपू ब्रांड के शैंपू बनाए जा रहे हैं तथा बनाने का कोई लाइसेंस नहीं मिला तथा कच्चे माल के बारे में कोई रिकॉर्ड व दस्तावेज भी नहीं मिले तथा इधर-उधर की बातें करने लगा। 

इसके पश्चात कमरे के अंदर सर्च व चेकिंग की गई तो एक कमरे के अंदर क्लीनिक प्लस शैंपू मेड इन इंडिया हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड पता यूनिट 8 प्लॉट नंबर 1 सेक्टर 1a इंडस्ट्रियल एस्टेट रानीपुर सिडकुल हरिद्वार उत्तराखंड की लेबर लगी हुई 80 ML के कुल 9 तैयार पेटी मिली। प्रत्येक पेटी में 126 पीस (कुल 1134 पीस) बरामद हुए तथा 355 एमएल क्लिनिक प्लस शैंपू मेड इन इंडिया हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड की कुल 08 पेटिया (प्रत्येक पेटी में 30 पीस) कुल 240 पीस बरामद हुए तथा सनसिल्क शैंपू मेड इन इंडिया हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड के नकली शैंपू के कुल 15 पेटिया (प्रत्येक पेटी में 36 पीस 180 ML) के कुल 540 पीस बरामद हुए तथा कमरे के अंदर शैंपू पैकिंग की हॉपर (कच्चा माल शैंपू फिलिंग मशीन) स्टेनलेस स्टील की बरामद हुई तथा नीले प्लास्टिक के चार केन जिसके अंदर आधा इस्तेमाल किया हुआ लूज़ लिक्विड बोतल में भरने हेतु तैयार माल बरामद हुआ. क्लीनिक प्लस शैंपू 355 ML के खाली लेवल लगी हुई कुल 08 थेलिया प्रत्येक थैली में 100 बोतल कुल 800 बोतल बरामद हुई व एक थैली में क्लिनिक प्लस शैंपू के 1 किलो लगभग आगे व पीछे के लेवल बरामद हुए कंपनी मालिक हसीन व उसके वर्करों द्वारा हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड कंपनी के प्रोडक्ट का लेबल लगाकर उत्पादन व विक्रय किया जा रहा है। 

इसके पश्चात उप निरीक्षक इंद्र सिंह द्वारा अभियुक्त गण हसीन मोहसिन व शहबान  उपरोक्त को उनके अपराध अंतर्गत धारा  316 /318/ 61(2) व 63/65 कॉपीराइट एक्ट से अवगत कराते हैं समय करीब 1500 बजे गिरफ्तार किया गया। फरार की तलाश की जा रही ह

गिरफ्तार अभियुक्त

1. हसीन अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी पठान चौक लंढौरा मंगलौर जनपद हरिद्वार। 

2. शहबान पुत्र बशीर निवासी माता वाला मोहल्ला लंढौरा मंगलौर जनपद हरिद्वार।

3. मोहसिन पुत्र ईखलाक निवासी माता वाला मोहल्ला लंढौरा मंगलौर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी

1. चार ड्रम कच्चा माल (लगभग 1350 लीटर)

2. कच्चा माल शैंपू फिलिंग मशीन स्टेनलेस स्टील

3. 800 खाली बोतल लेबल लगी सनसिल्क व क्लिनिक प्लस

4. 32 पेटी सनसिल्क व क्लिनिक प्लस भरी हुई नकली शैंपू।

5. एक थैली में क्लिनिक प्लस शैंपू के 1 किलो लगभग आगे व पीछे के लेबल

टीम

1- थानाध्यक्ष नितेश शर्मा और ड्रग इंस्पेक्टर हरि सिंह

2 -उप निरीक्षक इंद्रसिंह गडिया 

3- हेड का. देशराज

4- हेड कांस्टेबल सुनील सैनी 

5- का. गजेंद्र

6- कांस्टेबल अनिल कंडारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद