हुक्का गैंग के 03 आरोपी अभियुक्तो को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार। हुक्का गैंग से जुडे अन्य युवको को किया जा रहा है चिन्हित चिन्हिकरण के बाद हुक्का गैंग के विरूद्ध की जायेगी कठोर  कार्रवाई

 हुक्का गैंग के 03 आरोपी अभियुक्तो को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हुक्का गैंग से जुडे अन्य युवको को किया जा रहा है चिन्हित

चिन्हिकरण के बाद हुक्का गैंग के विरूद्ध की जायेगी कठोर  कार्रवाई

एसएसपी हरिद्वार द्वारा गैंग बनाकर लडाई झगडे की घटनाओं को अंजाम देने वाले युवको को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उपरोक्त क्रम में लडाई झगडा कर शांति व्यवस्था भंग करने व आम जनता के बीच दहशत फलाने वाले हुक्का गैंग के सदस्यों के चिन्हिकरण की कार्रवाई की जा रही है।  हुक्का गैंग से जुडे 03 युवको *मिन्ना उर्फ शहजाद,*  *नाजिल*  व *आसिफ* को पूछताछ हेतु थाने बुलाया गया था। तीनो युवक आपसी बात को लेकर लडाई झगडे पर उतारू हो गये जिन्हे मौके पर पुलिस कर्मियों द्वारा काफी समझाया गया किन्तु नही माने व मरने मारने पर उतारू हो गये, और कोई चारा ना देख किसी संज्ञेय अपराध किये जाने के दृष्टिगत तीनो युवको को शान्ति व्यवस्था भंग करने पर अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस में  गिरफ्तार किया गया। वाद गिरफ्तारी अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा ।

गिरफ्तार अभियुक्त

01. मिन्ना उर्फ शहजाद पुत्र रईस उम्र 24 वर्ष निवासी बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार 

02. नाजिल पुत्र महबूब उम्र 25 वर्ष निवासी बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार 

03. आसिफ पुत्र नफीस उर्फ बब्बू उम्र 25 वर्ष निवासी बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार

पुलिस टीम

1- उ0नि0 जगमोहन सिंह 

2- कानि. वीरेन्द्र सिंह 

3- कानि. जयपाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।