स्वास्थ्य केन्द्र रोशनाबाद हरिद्वार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार, डा0 धन सिहं रावत के द्वारा किया गया।

 स्वास्थ्य केन्द्र रोशनाबाद हरिद्वार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार, डा0 धन सिहं रावत के द्वारा किया गया।

हरिद्वार। रोशनाबाद में आयोजित स्वास्थय शिविर में 184 लाभार्थियों द्वारा सेवाओं का लाभ लिया गया मंत्री द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के जन्म दिवस 17 सितम्बर.2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में लगभग 4500 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा जिसमे प्रदान की जाने वाली सभी सुविधायें निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है स्वास्थ्य मंत्री  ने आम जनमानस से आवाहन किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुचकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाये  स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा यह भी अवगत कराया गया है की जल्द ही प्रेस प्रतिनिधियों और हरिद्वार नगर निगम के कर्मचारी एंव पर्यावरण मित्रों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा।

स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, प्रदेश मिडिया प्रभारी  विकास तिवारी, सेवा पखवाडा जिला संयोजक, लव शर्मा, डा0 आर0के0सिहं मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार, डा0 अशोक कुमार तोमर, डा0 आलोक तिवारी, डा0 अनिल वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 आरती बहल चिकित्सा अधीक्षक, सामु0 स्वा0 केन्द्र बहादराबाद, डा0 कोमल प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रा0 स्वा0 केन्द्र रोशनाबाद, डा0 बिपिन पोखरियाल एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।

सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।