एसएसपी डोबाल की अगुवाई में शराब तस्करों पर लगातार की जा रही है बड़ी कार्यवाही। 10 लाख रुपये बाजार कीमत की 222 देशी शराब पेटिया बरामद

एसएसपी डोबाल की अगुवाई में शराब तस्करों पर लगातार की जा रही है बड़ी कार्यवाही।

10 लाख रुपये बाजार कीमत की 222 देशी शराब पेटिया बरामद

तेजूपुर ठेके का माल इमलीखेड़ा में उतारने का था प्लान, पिकप बरामद

ठेकेदारों की सांठगांठ से बिल्टी का माल किया जा रहा था इधर का उधर

मौके से 02 साजिशकर्ता दबोचे, विधिक कार्यवाही जारी

नशा सामग्री की अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। 

ताजातरीन कार्यवाही थाना कलियर पुलिस ने की है जहां कल मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि आबकारी गोदाम से तेजूपुर देशी शराब के ठेके के लिए आंवटित 222 पेटी देशी शराब माल्टा मार्का को महिन्द्रा पिकप मे लादकर तेजुपुर के बजाए इमलीखेडा स्थित देशी शराब के ठेके पर उतारा जा रहा है। सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पंहुचकर शराब परिवहन के कागजात चैक किये गए तो पुष्टी हुई कि शराब की पंहुच/बिल्टी तेजुपुर के लिए थी लेकिन दोनो ठेकेदारो की मिलीभगत से उक्त शराब को अवैध रूप से इमलीखेडा में उतरा जा रहा था। टीम ने शराब उतार रहे शाहनवाज व रजत को पकड़कर महिद्रा पिकप को कब्जे में ले लिया तथा 222 पेटी (10000 पव्वे) देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की। 

आरोपित के खिलाफ थाना कलियर में मु0अ0सं0 252/25 धारा 60/72 आब0 अधि0 पंजीकृत किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपित को तेजुपुर एवं इमलीखेडा के देशी शराब के ठेकेदार द्वारा ये आश्वासन दिया गया था कि तेजुपुर की शराब इमलीखेड़ा उतारने में कोई दिक्कत होने पर वह सम्हाल लेंगे। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1-शाहनवाज उर्फ पुत्र अकिल अहमद नि0 पाडली गुर्जर थाना गंगनहर हरिद्वार उम्र 30 वर्ष 

2-रजत पुत्र यशपाल नि0 मौहम्मदपुर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार उम्र 27 वर्ष

बरामदगी

1-कुल 222  पेटी (10000) पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का 

2-महिन्द्रा पिकप 

पुलिस टीम

1- एसओ रविन्द्र कुमार

2- उ0नि0 उमेश कुमार

4- हे0का0 संजय रावत

5- का0 भूपेन्द्र कुमार 

6- पी0आर0डी0 मनोज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।