जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय उद्योग मित्र की बैठक जिला सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय उद्योग मित्र की बैठक जिला सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनपद में औद्योगित अवस्थापना एवं सुविधाओं के विकास हेतु सभी अधिकारी समन्वय के साथ ही उद्यमियों से भी समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें ताकि उद्योगत जगत से सम्बन्धित समस्याओं का त्वरित गति से समाधान किया जा सके। उन्होंने आगामी बैठकों में जॉइन्ट कमिश्नर इन्फोर्समेन्ट (जीएसटी) बुलाने के निर्देश दिये। उन्होंने एकल विण्डो सिस्टम के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का समयबद्धता से निस्तारण करने तथा समय से निर्धारित पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। 

जिलाधिकारी ने लालढ़ांग में औद्योगिक आस्थान निर्माण हेतु वन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए प्राथमिकता से कार्यवाही करने के निर्देश उप जिलाधिकारी हरिद्वार को दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि भविष्य में सिडकुल क्षेत्र में पेयजल की समस्या न हो, इसलिए अभी से तैयारियां समय से सुनिश्चत करें। उन्होंने अन्नेकी हकूमपुर सड़क निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को दिये। उन्होंने बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों से समन्वय स्थापित करते हुए औद्योगिक आस्थानों को पेयजल कनेक्शन मुहैया कराने के निर्देश जल संस्थान एवं जल निगम के अभियन्ताओं को दिये। उन्होंने रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में ड्रेनेज हेतु सिस्टम बनाने के निर्देश सिंचाई विभाग के अभियन्ताओं को दिये। उन्होंने कामगार महिलाओं की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए रायपुर और महाड़ी चौक पर बस स्टैण्ड एवं स्टोपेज बनाने तथा बस संचालन हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र भगवानपुर में सूखे एवं गीले कूड़े के निस्तारण हेतु प्रोपर प्रपोजल बनाने के निर्देश अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को दिये। जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षात्मक दृष्टि से भगवानपुर में उप उपाधीक्षक की तैनाती की गई है, उद्यमि तथा एसोसिएशन के पदाधिकारी सीधे पुलिस उपाधीक्षक से बात कर सकते हैं। 

जिलाधिकारी ने सभी उद्यमियों से कहा कि जीएसटी-2.0 में इकोनोमी को बूस्ट करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार की सुख, सुविधाओं के लिए व्यक्ति दूर-दराज से काम करने औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि लेबर वेलफेयर के कार्यों पर भी अधिक से अधिक ध्यान दिया जाये। कामगारों की सुरक्षा, उनके बच्चों की शिक्षा पर विशेषकर ध्यान दिया जाये। उन्होंने कामगारों को तेज गति से वाहन न चलाने तथा हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में भी कार्य करने का आह्वान उद्यमियों से किया। 

इस दौरान उद्यमियों द्वारा विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई तथा कुछ समस्याएं रखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।  

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, वैद्य एम आर शर्मा,अध्यक्ष सिडकुल मैनुफैकचरिंग एसोशिएशन हरेन्द्र गर्ग,भगवानपुर  एसोसिएशन प्रेसिडेंट सुनील पांडे, उपाध्यक्ष आत्मा सिंह सैनी,हिमेश कपूर,मनोज गौतम, कुलतेश सिंह,पंकज,प्रशांत कुमार,अजीत सिंह,सुभाष जैनर, भगवानपुर सीओ एसपी बलूनी,जिला कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी सहित अग्निशमन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।