विकास खण्ड बहादराबाद के कार्यों की समीक्षा, कार्य पूर्ण होने के बावजूद पोर्टल पर अपलोड न करने पर।  मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने अधिकारीयो को लगाई फटकार

विकास खण्ड बहादराबाद के कार्यों की समीक्षा, कार्य पूर्ण होने के बावजूद पोर्टल पर अपलोड न करने पर।

 मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने अधिकारीयो को लगाई फटकार

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोंडे द्वारा नीति आयोग के आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत Water Bodies Rejuvenation (जल निकाय पुनर्जीवन) कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक विकास भवन में आयोजित की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि कुल 50 जल निकाय पुनर्जीवन कार्यों में से 40 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। तथापि, कार्य पूर्ण होने के पश्चात भी संबंधित सूचनाएं Avani Gramin App पर अपलोड नहीं की गई हैं। इस गंभीर लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जल निकायों से संबंधित अद्यतन सूचनाएं आज दिनांक 24 सितम्बर 2025 की शाम तक अनिवार्य रूप से नीति आयोग के निर्धारित पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएं। ऐसा न होने की स्थिति में संबंधित विभागों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

खंड विकास अधिकारी बहादराबाद की लापरवाही पर असंतोष व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने उनका वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए। तथा प्रत्येक जल निकाय की “Before” एवं “After” स्थिति की फोटोग्राफ्स भी आज ही पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएं।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम की सफलता राज्य सरकार एवं नीति आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की चूक की पुनरावृत्ति किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए।

बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, अधि. अभियंता लघु सिंचाई भरत राम, अपर सांख्यिकी अधिकारी सुभाष सिंह शाक्य,नवीन कुमार, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद, सहायक अभियंता सिंचाई वाई.एस. तोमर, लघु सिंचाई, विद्याधर पाण्डेय तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत विजेंद्र सैनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।