दंपति से हुई लूट का बहादराबाद पुलिस ने किया खुलासा, 01 बदमाश गिरफ्तार। अन्य 02 बदमाशों को यूपी पुलिस मुठभेड के बाद कर चुकी है गिरफ्तार पुलिस टीम ने लूटी गई पीली धातु के कुंडल किए बरामद बाइक सवार बदमाशों में नहर पटरी पर बनाया था दंपत्ति को अपना शिकार

दंपति से हुई लूट का बहादराबाद पुलिस ने किया खुलासा, 01 बदमाश गिरफ्तार।

अन्य 02 बदमाशों को यूपी पुलिस मुठभेड के बाद कर चुकी है गिरफ्तार

पुलिस टीम ने लूटी गई पीली धातु के कुंडल किए बरामद

बाइक सवार बदमाशों में नहर पटरी पर बनाया था दंपत्ति को अपना शिकार

आरोपी मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में भी लूट की घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम

वादी शब्बू निवासी कलियर ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शाम करीब 06.00 बजे मोटर साइकिल से अपनी पत्नी व बच्चो के साथ नहर पटरी होते हुए कलियर से ज्वालापुर जाते वक्त नहर पटरी पर रानीपुर झाल से पहले अपाची मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों ने मोटर साइकिल रुकवाकर पत्नी के कान की बालियां लूट ली और फरार हो गये। शिकायत पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। 

खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम को दौराने विवेचना जानकारी मिली कि इन बदमाशों ने मुज्जफरनगर व सहारनपुर में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है  घटना में शामिल 02 बदमाशों अंकुर और लाखन उर्फ लक्खा को थाना चरथावल मुज्जफरनगर उ०प्र० पुलिस ने इनकाउंटर में पकड़ा जो गोली लगने से घायल हो गए थे।  

दोनों बदमाशों से रानीपुर झाल में हुई लूट से सम्बंधित पीली घातु के टाप्स बरामद हुए तथा अन्य जानकारी मिली, जिस आधार पर पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर इनके साथी विनोद को ग्राम चौली भगवानपुर हरिद्वार से दबोचा उसके कब्जे से लूटी गयी पीली घातु की 01 जोडी बाली बरामद की।

आरोपी लाखन उर्फ लक्खा, अंकुर व अन्य आरोपी अनूप का न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त कर शेष लूटे गये माल की शत प्रतिशत बरामदगी किये जाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देश निर्गत किये गये है। बाद गिरफ्तारी आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

विनोद पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम महेश्वरी थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार

बरामदगी

01 जोडी बाली पीली घातु

पुलिस टीम

01. उ०नि० अंकुर शर्मा-थानाध्यक्ष बहादराबाद 

02. उ०नि० अमित नौटियाल-चौकी प्रभारी कस्बा

02. का० बलवंत सिंह

03. का० निपुल यादव

 04. का० वीरेन्द्र चौहान

05. का० मुकेश नेगी

सी०आई०यू० टीम हरिद्वार

01. कानि० नरेन्द्र

02. कानि० हरवीर

03. कानि० वसीम

04. कानि० मनोज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।