ऑपरेशन रिकवरी के तहत हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी एसएसपी के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने ढूंढ निकाले लगभग 06 दर्जन खोए फ़ोन खोए मोबाइल मिलने की आस खो बैठे मोबाइल स्वामियों के चेहरे की लौटाई रौनक़ ₹14 लाख से अधिक कीमती कुल 70 मोबाइल किए बरामद

ऑपरेशन रिकवरी के तहत हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

एसएसपी के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने ढूंढ निकाले लगभग 06 दर्जन खोए फ़ोन

खोए मोबाइल मिलने की आस खो बैठे मोबाइल स्वामियों के चेहरे की लौटाई रौनक़

₹14 लाख से अधिक कीमती कुल 70 मोबाइल किए बरामद

खोए मोबाइल तलाशने में मददगार साबित हो रहा CEIR पोर्टल

हरिद्वार पुलिस द्वारा मोबाइल स्वामियों को नवरात्रि पर्व मै खोए कीमती मोबाइल देकर दी गई सौगात

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के तहत चोरी/खोए मोबाइल की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसपर कार्यवाही करते हुए थाना सिडकुल पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से खोये हुए 70 मोबाइल फोन की रिकवरी करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। बरामद मोबाइलों में से कुछ फोन बाहरी राज्यो से जनपद हरिद्वार में रोजगार के लिये आये सिडकुल स्थित कम्पनियो के कर्मचारियो आदि के तथा कुछ फोन स्थानीय निवासियो के हैं। जिनकी कीमत लगभग ₹14 लाख 68 हज़ार आंकी गई।

अपने खोये हुये मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड चुके पीडितो के चेहरो पर थाना सिडकुल पुलिस के द्वारा अपने अथक प्रयासो से मुस्कान लायी गयी जिसपर  जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस के इस कार्य की  भूरी-भूरी प्रशंशा की गयी।

हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि उन्हे कोई लावारिश मोबाइल फोन मिलता है तो उक्त मोबाइल को तत्काल अपने नजदीकी थाना/पुलिस चौकी / साइबर सेल में जमा करा दें।

पुलिस टीम

1-थानाध्यक्ष नितेश शर्मा 

2-हे0का0 विवेक यादव

3-हे0का0 324 देवेन्द्र चौधरी

4-म0का0 1209 निधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।