ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बुग्गावाला क्षेत्रान्तर्गत मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध चलाया गया संयुक्त सघन चैकिंग अभियान मचा हड़कंप

ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बुग्गावाला क्षेत्रान्तर्गत मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध चलाया गया संयुक्त सघन चैकिंग अभियान मचा हड़कंप

“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान” एवं उप आयुक्त के निर्देशानुसार जनहित में नियमित रूप से चलाए जा रहे औचक निरीक्षण/सघन चैकिंग अभियान के अंतर्गत ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिद्वार सुश्री मेघा एवं प्रभारी व0उ0नि0 सुनील रमोला, थाना बुग्गावाला मय पुलिस फोर्स द्वारा कस्बा बुग्गावाला क्षेत्र में कुल 07 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को निम्न निर्देश दिए गए। सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है। एक्सपायरी दवाइयों को अलग बॉक्स में सुरक्षित रखना अनिवार्य है। इंजेक्शन एवं वे दवाइयाँ जिन्हें कोल्ड स्टोरेज/फ्रीज में रखना आवश्यक है, उनका सही संरक्षण करना अनिवार्य है। रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य है, बिना फार्मासिस्ट दवाइयाँ न बेची जाएं। खुली दवाइयाँ किसी भी दशा में न बेची जाएं।

बिना डॉक्टर की पर्ची/परामर्श के किसी भी मरीज को दवाई उपलब्ध न कराई जाए।

सेल-पर्चेज रजिस्टर/रिकॉर्ड सही ढंग से एवं नियमित रूप से मेंटेन करना अनिवार्य है।

मौके पर ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा विभिन्न दवाइयों के सैम्पल सुरक्षित किए गए एवं सभी मेडिकल स्टोर मालिकों के ड्रग्स लाइसेंस एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया।

ड्रग्स इंस्पेक्टर हरिद्वार सुश्री मेघा ने सभी मेडिकल संचालकों को सख़्त चेतावनी दी कि यदि किसी भी संचालक द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अंतर्गत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।