मोटर चोरी गिरोह का हरिद्वार पुलिस ने किया भांडाफोड, 03 आरोपी चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। 

मोटर चोरी गिरोह का हरिद्वार पुलिस ने किया भांडाफोड, 03 आरोपी चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। 

पूछताछ में मोटर चोरी के 05 मुकदमों का हुआ खुलासा

गिरोह के कारनामों से कई किसान थे परेशान

खेतों में लगी मोटरों पर हाथ साफ कर कमाते थे मुनाफा

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी सरगर्मी से जुटी पुलिस टीमें

विगत  काफी दिने से मंगलौर एवं देहात के अन्य क्षेत्रों में किसाने के खेतों में लगी मोटरो की चोरी करने की सूचनाएं मिल रही थी। चोरों से परेशान किसानों में काफी रोष व्याप्त हो रहा था जिस कारण एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा विशेष टीमें गठित करते हुए इन वारदातों में संलिप्त तत्वों को कानून के कठघरें में खड़ा करने के निर्देश जारी किए गए थे।

कोतवाली मंगलौर पर चोरों की पकड़ धकड़ के लिए गठित 04 टीमों ने दिन-रात मेहनत करते हुए पूर्व में जेल के अपराधियों का सत्यापन, स्थानीय मुखबिर की मदद सहित विभिन्न माध्यम से जानकारी जुटाकर दिनांक 29/30.09.2025 को सक्रिय गिरोह के 03 सदस्यों को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी की गई मोटर, स्टार्टर सहित अन्य सामान बरामद करते हुए कोतवाली मंगलौर में दर्ज 04 व थाना भगवानपुर में दर्ज 01 मुकदमें का खुलासा किया।

गिरोह के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर किसानों द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार प्रकट किया गया। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने के साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम अन्य थाना क्षेत्रों में घटित मोटर चोरी के मामलों इस गिरोह की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

पकड़े गए आरोपित

1- पीयूष उर्फ बॉबी पुत्र अनुप सिंह 

2- शुभम पुत्र सोमपाल निवासीगण ग्राम अलावलपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार 

3- संजय पुत्र हरिचन्द निवासी ग्राम झंझोली थाना बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0

आपराधिक़ इतिहास

1-मु0अ0सं0 663/2025,अन्तर्गत धारा 303(2) बीएनएस 

2- मु0अ0सं0 664/2025 अन्तर्गत धारा 303(2) बीएनएस 

3-मु0अ0सं0 665/2025 अन्तर्गत धारा 303(2) बीएनएस 

4-मु0अ0सं0 196/2025 अन्तर्गत धारा 303(2) बीएनएस 

5-मु0अ0सं0 313/2025 अन्तर्गत धारा 303(2) बीएनएस – थाना भगवानपुर

बरामद माल

1- चोरी की मोटर- 03

2- तांबे के तार के बंडल- 05

3- मोटर के स्टार्टर- 03

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिह

2- व0उ0नि0 रफत अली

3-उ0नि0 कमलकान्त रतूडी

4-उ0नि0 राकेश डिमरी

5- अ0उ0नि0 योगेन्द्र

6-हे0कानि0 अशोक मलिक

7-हे0कानि0 सुदेश अग्रवाल

8-कानि0 रविन्द्र खत्री

9-कानि0 विनोद वर्तवाल

10- कानि0 तेजपाल

11-कानि0 दिनेश चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।