नगर पंचायत सुल्तानपुर  में आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर में 1219 स्थानीय लोगों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ लक्सर विधायक मोहमंद शहजाद द्वारा किया गया

नगर पंचायत सुल्तानपुर  में आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर में 1219 स्थानीय लोगों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार

स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ लक्सर विधायक मोहमंद शहजाद द्वारा किया गया

जनपद वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे है जिसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक जनपद वासियों को  निःशुल्क  स्वास्थ्य  सुविधाएं उपलब्ध कराना है।  आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नगर पंचायत सुल्तानपुर में किया गया जिसका शुभारंभ विधायक लक्सर भाई शहजाद  ने किया।

स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत लगाए जा रहे स्वास्थ्य  शिविरो के माध्यम से  क्षेत्रवासियों का निःशुल्क ईलाज किया जा रहा है,जिसके लिए उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविरो में सभी क्षेत्रवासियों ने उत्साह से भाग लेकर अपना निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार कराया  है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह ने अवगत कराया है कि आज आयोजित किए गए स्वास्थ्य शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया गया जिसमें 1219 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया जिसमें 697 महिला तथा  522 पुरूषों का निःशुल्क  उपचार किया गया एवं लोगों की निःशुल्क खून की जांच भी की गई एवं दवा वितरित की गई।

इस अवसर पर चिकित्सक,स्वास्थ्य कर्मचारी,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
कावड़ मेला प्रारंभ होने के 6 दिन में आज तक  01 करोड़ 43 लाख 25 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके हैं। हरिद्वार प्रशासन द्वारा लगातार शिव भक्तों के लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही है
0 Minutes
Haridwar
प्रशिक्षु आरक्षियों की सतर्कता से श्रद्धालु को समय पर मिला उपचार। शिव पुल, हरि की पौड़ी के निकट एक श्रद्धालु मूर्छित अवस्था में दिखाई दिए।
0 Minutes
Haridwar
खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर पुष्पवर्षा कर कावड़ियों के चरण धोये साथ ही स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन।