पथरी कटारपुर फायरिंग कांड के वांछित दो अभियुक्तों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। एक को पहले ही भेज चुके है जेल  मामूली कहासुनी में अर्जुन को जान से मारने की नीयत से किया गया था हमला

पथरी कटारपुर फायरिंग कांड के वांछित दो अभियुक्तों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। एक को पहले ही भेज चुके है जेल 

मामूली कहासुनी में अर्जुन को जान से मारने की नीयत से किया गया था हमला

ग्राम कटारपुर निवासी अनुज ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाँव के ही व्यक्ति अर्जुन पुत्र सुरेंद्र पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। अर्जुन गम्भीर रूप से घायल हुआ और उपचार हेतु हायर सेंटर रैफर किया गया।

उक्त घटना के सम्बन्ध में मु0अ0स0 536/25, 07 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। मुख्य आरोपी अनुज को पथरी पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में थानाध्यक्ष पथरी को अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने और शीघ्र कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इन आदेशों के अनुपालन में, संभावित स्थानों पर दबिशें दी गईं और मुखबिर तैनात किए गए। उक्त घटना में वांछित अभियुक्त अमरीश पुत्र कीरत (उम्र 27 वर्ष) एवं शुभम पुत्र पपिन्दर (उम्र 26 वर्ष) को किशनपुर तिराहे के पास क़ब्रिस्तान से हिरासत में लिया गया।

अभियुक्त अमरीश के कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।

वांछितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. अमरीश पुत्र कीरत, निवासी – कटारपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 27 वर्ष

2. शुभम पुत्र पपिन्दर, निवासी – कटारपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष

बरामदगी

1 अदद देशी तमंचा 12 बोर मय जिन्दा कारतूस

पुलिस टीम

1. व0उ0नि0 यशवीर सिंह, थाना पथरी

2. उ0नि0 अशोक सिरसवाल, प्रभारी चौकी फेरुपुर, थाना पथरी

3. कानि0 नरेश बहुगुणा

4. कानि0 जयपाल चौहान

5. कानि0 सुरेश रावत

6. कानि0 वीरेन्द्र चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद