जिलाधिकारी की जनसुनवाई कार्यक्रम में 65 समस्याएं की गए दर्ज जिलाधिकारी ने मौके पर 28 समस्याओं का किया निस्तारण शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

जिलाधिकारी की जनसुनवाई कार्यक्रम में 65 समस्याएं की गए दर्ज

जिलाधिकारी ने मौके पर 28 समस्याओं का किया निस्तारण शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रत्यक सोमवार को जन सुनवाई कार्यक्रम किया जा रहा है आयोजित।

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 65 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें 28 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं हेतु संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।

 जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि विवाद, अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,विद्युत आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राथी गुलशाना निवासी ग्राम बंदरजुड़ तहसील भगवानपुर ने खसरा न 335 – खाता नं 135 की भूमि पर मकान का निर्माण कर रहा है जिसको वन विभाग द्वारा रोका जा रहा है जिसको लेकर प्रार्थना पत्र दिया।रणधीर सिंह निवासी नाथनगर ज्वालापुर ने भूमि खाता संख्या 69 खसरा नं 211 (ग) में बदोबस्त अधिकारी का आदेश हुआ था, जिसको खतौनी में चढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इनामु अली पुत्र अली हसन ग्राम हजारा ग्रंट ने खेत खसरा नं 859 ग्राम हजारा ग्रंट ब्लॉक बहादराबाद रुड़की की जो चक रोड के दक्षिण में स्थित रकबा कुल रकबा 6 बीघा है जिला पंचायत हरिद्वार ने रोड का निर्माण कराया था चक रोड से कोई भी पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं कराया गया था जिसके कारण प्राथी के भूमि में जलभराव हो गया था जिसको लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया।पंकज सैनी निवासी कृष्णा नगर ने अपनी दुकान के सामने रोड के बीचों बीच एल टी का विद्युत पोल को स्थानांतरित कराने के लेकर प्रार्थना पत्र दिया। भूपेंद्र सैनी रावली महदूद ने जय श्री धर्म कांटे सिडकुल से लेकर बैरियर नं 6 तक तक मुख्य मार्ग पर हो रहे अवैध अतिक्रमण हटाने के संबंध में शिकायत की गई।रेशमा पत्नी महबूब निवासी डालूवाला कलां ने अपने दोनों बच्चों का नाम किसी दूसरे के राशन कार्ड में दर्ज हो गया है,जिसको सही कराने को लेकर प्रथम पत्र दिया। बोहाती पत्नी स्व नेत्रपाल मौजा ग्राम कुमाराडा परगना मंगलौर तहसील रुड़की ने अपनी भूमि पैमाईश करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।सुशील कुमार ग्राम बनजारे वाला में ग्राम समाज की जलमग्न भूमि जिसका खसरा नं 578 है उसमें कुछ लोगो द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे हटवाने को लेकर शिकायत की गई।

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं स्थिलता नहीं होनी चाहिए, स्थिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को तत्परता से किया जाए निस्तारण

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्पलाइन में जो भी शिकायतें दर्ज हो रही है उसे समयबद्धता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित करे तथा आवेदनकर्ता से भी दूरभाष के माध्यम से वार्ता करते हुए शिकायत का निस्तारण तत्परता से किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ,अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,मुख्य वित्त अधिकारी अजय कुमार,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, ,मुख्य क्रीड़ा अधिकारी शैफाली गुरांग, डीएसओ तेजबल सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,अपर निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद