मुख्य विकास अधिकारी ने किया भगवानपुर के ‘प्रकाशमय सीएलएफ’ का भौतिक निरीक्षण, चिप्स और नमकीन उत्पादन को सराहा

  • मुख्य विकास अधिकारी ने किया भगवानपुर के ‘प्रकाशमय सीएलएफ’ का भौतिक निरीक्षण, चिप्स और नमकीन उत्पादन को
  • सराहा

मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने आज विकासखंड भगवानपुर के अंतर्गत प्रकाशमय सीएलएफ’ द्वारा संचालित उद्यम, आलू चिप्स और नमकीन उत्पादन इकाई का भौतिक भ्रमण किया। यह उद्यम ग्रामोत्थन (रीप) परियोजना के तहत वैल्यू चेन सपोर्ट और एनआरएलएम के माध्यम से स्थापित किया गया है।

भ्रमण के दौरान, मुख्य विकास अधिकारी ने आलू से बन रही आलू चिप्स की सम्पूर्ण प्रक्रिया, मार्केट सर्वे रिपोर्ट, बिक्री रिपोर्ट (सेल रिपोर्ट), और उत्पाद की गुणवत्ता (प्रोडक्ट क्वालिटी) पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उद्यम की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। 

सीडीओ ने इस उद्यम को और मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिसके तहत सर्वप्रथम आलू चिप्स व नमकीन का व्यवसायिक उत्पादन किया जाए, उत्पादन और विपणन का रोस्टर प्लान वर्ष भर का तैयार कर इसे लागू करना सुनिश्चित किया जाए, तथा उत्पादों की ब्रांडिंग एवं पैकिंग को मुख्य रूप से फोकस कर उत्पादों को मार्केट में लॉन्च किया जाए । 

इस कार्य को करने से पूर्व आवश्यक सर्टिफिकेशन कार्य के लिए मुख्यमंत्री उद्यमशाला (आरबीआई) योजना की सेवाएं लेते हुए इस कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया ।

विपणन (मार्केटिंग) की जिम्मेदारी बीएमएम भगवानपुर और सहायक प्रबंधक सेल्स को सौंपी गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि 15 अक्टूबर के बाद से प्रतिदिन 25 किलोग्राम आलू चिप्स का उत्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया इस यूनिट में जितनी क्षमता की मशीनें लगी है, उसका पूर्ण उपयोग करते हुए उत्पादों को बाजार में विपणन करना सुनिश्चित करें ।

उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे हैंडीक्राफ्ट के उत्पादों का भी जायजा लिया और उनकी उच्च गुणवत्ता तथा बेहतरीन बनावट की प्रशंसा की। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे आलू चिप्स/नमकीन और हैंडीक्राफ्ट की क्वालिटी बाजार में अपनी पहचान बनाएंगे।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान, मुख्य विकास अधिकारी के साथ जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना, सहायक प्रबंधक (सेल्स और आजीविका) ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, खंड विकास अधिकारी आलोक गार्ग्य भगवानपुर, बीएमएम, एमएंडई, सीएलएफ स्टाफ, और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सीडीओ का यह भ्रमण महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण उद्यम को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद