घनी आबादी वाले क्षेत्र से घर के अंदर से मिला अवैध पटाखों का भंडारण* बरामद अवैध पटाखों की कीमत लगभग ₹15-17 लाख, टला संभावित बड़ा हादसा त्योहारों से पूर्व हरिद्वार पुलिस लगातार चला रही है चेकिंग अभियान

घनी आबादी वाले क्षेत्र से घर के अंदर से मिला अवैध पटाखों का भंडारण*

बरामद अवैध पटाखों की कीमत लगभग ₹15-17 लाख, टला संभावित बड़ा हादसा

त्योहारों से पूर्व हरिद्वार पुलिस लगातार चला रही है चेकिंग अभियान

अवैध पटाखों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है सभी आमजन से अपील है कि उनके क्षेत्र में अवैध पटाखों के गोदाम या बिक्री की जा रही है तों इसकी सूचना तत्काल पुलिस को अवश्य दें, जिससे किसी बड़ी घटना होने से पहले उसे रोका जा सके* “एसएसपी हरिद्वार” 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई।

थाना पिरान कलियर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इमलीखेड़ा क्षेत्र में एक घर के अंदर घनी आबादी के बीच भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण किया गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

सूचना पर थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित की गई एवं तहसीलदार रूड़की विकास अवस्थी को मौके पर बुलाकर संयुक्त रूप से छापामारी की गई।

मौके पर तलाशी के दौरान घर के दो कमरों में पटाखे भरे हुए थे जिन्हेलगभग 35 बड़ी गत्ते की पेटियाँ में भरकर कब्जे में लिया गया जिनमें विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे  थे। बरामदगी की अनुमानित कीमत लगभग  ₹15-17 लाख आँकी गई है।

पुलिस द्वारा मौके पर मौजूद व्यक्ति से पटाखों के भंडारण संबंधी लाइसेंस माँगा गया, जो प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इससे यह स्पष्ट हुआ कि उक्त व्यक्ति बिना अनुमति के अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर रहा था।

पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से हिरासत में लिया गया, और बरामद पटाखों को कब्जे पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया।

हरिद्वार पुलिस की समय से एंव त्वरित कार्यवाही से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई यदि आबादी में किसी प्रकार की दुर्घटना घटित होती तो पूरा गांव प्रभावित हो सकता था।

गिरफ्तार अभियुक्त

शुभम पाल पिता का नाम राधेश्याम निवासी ग्राम इमलीखेड़ा, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार

बरामदगी

1. 35 अदद गत्ते की पेटियाँ (पटाखे)

2. अनुमानित कीमत ₹15-17 लाख

पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार

2. व० उ० नि० बबलू चौहान

3. उ० नि० पुष्पेन्द्र सिंह

4. हे० का० संजय रावत

5. हे० का० राजीव कुमार

6. का० राहुल चौहान

7. का० जितेन्द्र सिंह

8. का० फुरकान अहमद

9. का० सुनील चौहान

10. का० चालक नीरज राणा

प्रशासनिक अधिकारी

1. विकास अवस्थी, तहसीलदार रूड़की मय टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद