गुरुकुल कांगड़ी में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

गुरुकुल कांगड़ी में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

गुरुकुल कांगड़ी में 31 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी हरिद्वार एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) ग्रुप मुख्यालय, रुड़की के तत्वावधान में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए 400 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए।

गुरुकुल कांगड़ी के विश्वविद्यालय भवन में 31 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी हरिद्वार एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) ग्रुप मुख्यालय, रुड़की के तत्वावधान में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर में जूनियर और सीनियर डिवीजन के 400 एनसीसी कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं।शिविर का शुभारंभ ग्रुप कमांडर एनसीसी रुड़की ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने किया।

प्रशिक्षण शिविर में ब्रिगेडियर प्रभात भंडारी ने कैडेट्स को एकता और अनुशासन पर विस्तृत जानकारी के साथ ही पढ़ाई, सोशल एवरनेस एवं मोबाइल फोन से बचने के लिए फास्टिंग के लिए अवेयर किया साथ ही 10 दिवसीय चलने वाले शिविर में प्रतिभागियों को अनुशासन के साथ कैंप में होने वाली गतिविधियों, वाद-विवाद, मैंप रिडिंग, ड्रिल, क्विज,सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि में सक्रियता के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। 

इस दौरान आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने कैंडिट्स को डिजास्टर मैनेजमेंट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें गत दिनों उत्तराखंड राज्य में विभिन्न स्थानों पर  जो आपदा आयी थी उन आपदाओं से होने वाले जन धन की जो हानि हुए थी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में हम लोग जगह जगह आपादा के बारे में सुन और पढ़ रहे है इसके पीछे का मुख्य कारण जनसंख्या, प्रकृति के साथ छेड़छाड़, शहरीकरण एवं अनप्लांनड योजनाएं है। उन्होंने कहा कि  भारत सरकार की तरफ़ से डिस्टेस्टर मैनेजमेंट के लिए 50 एनसीसी कैडेट्स को अगले 07 दिनों में परिक्षण दिया जाएगा, उन्होंने कैडेट्स से अपील की कि मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण उपरांत इमरजेंसी रिस्पांस किट सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।

इस दौरान कर्नल गौरव प्रसाद नौगियान,मास्टर ट्रेनर मनोज कंडियाल प्रताप , एएनओ , एनसीसी टीचर ,बटालियन के सैन्य अधिकारी, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक, एनसीसी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद