वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने हेतु।
चौकी शान्तरशाह पर थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा की अगुवाई में हुई चौपाल। मोके पर चौकी प्रभारी शाहन्तरशाह उमेश कुमार भी रहे मौजूद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार नशा मुक्त शहर नशा मुक्त गांव अभियान के अंतर्गत चौकी शान्तरशाह में एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा आरंभ “ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025” एवं “जिंदगी को हां, नशे को ना” अभियान की भावना के अनुरूप उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर हरिद्वार पुलिस द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया गया कि नशे के कारोबार या उसके सहयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति नशा तस्करों की सहायता करता हुआ पाया गया, तो उसके विरुद्ध भी उसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी जैसी नशा तस्करों के विरुद्ध की जाती है।
गांवों में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उन्हें नशा मुक्त जीवन की ओर प्रेरित किया जाएगा तथा नशा बेचने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने नशा उन्मूलन हेतु पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
साथ ही नशा पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा एवं यातायात सुरक्षा के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025” को सफल बनाने हेतु। चौकी शान्तरशाह पर थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा की अगुवाई में हुई चौपाल। मोके पर चौकी प्रभारी शाहन्तरशाह उमेश कुमार भी रहे मौजूद।
