हरिद्वार के नए मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ललित नारायण मिश्र ने किया पदभार ग्रहण।

हरिद्वार के नए मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ललित नारायण मिश्र ने किया पदभार ग्रहण।

सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का  आमजन तक पहुंचना एवम् सफल क्रियान्वयन रहेगी प्राथमिकता- ललित नारायण मिश्र।

जनपद आगमन पर  जिलास्तरीय अधिकारियों  ने पुष्प गुच्छ भेंटकर नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी का किया स्वागत।

उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम मे डॉ लालायित नारायण मिश्र ने विकास भवन स्थित कार्यालय पहुंच कर मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।इस अवसर पर संबंधित पटल के अधिकारियों एवम् कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि अपना कार्य पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करें ।                             उन्होंने कहा कि जो भी आमजन मानस अपनी समस्याएं लेकर विकास भवन में पहुंचते है तो उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि किसी अधिकारी एवं कार्मिक को कार्य के संपादन या समस्या निस्तारण में किसी भी प्रकार की कठिनाई या परेशानी आती है तो उसके निराकरण हेतु सीधे सीडीओ से सम्पर्क कर सकते हैं ताकि कार्य अनावश्यक लंबित न रहें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों के संपादन में किसी प्रकार की समस्या या परेशानी है तो उनसे किसी भी समय मिलकर इसका समाधान कर सकते है। 

  इसके पश्चात् मुख्य विकास अधिकारी ने जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट की। 

इस दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी यशपाल सिंह, अपर जिला अर्थ एवम् संख्याधिकारी सुभाष शाक्य, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर पुष्पवर्षा कर कावड़ियों के चरण धोये साथ ही स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी हरिद्वार कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत कंट्रोल रूम एवं फील्ड टीमों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेला-2026 के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई जारी, 35 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 12 नमूने जांच हेतु संग्रहित।
0 Minutes
Haridwar
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरुषोतम ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा। मतदाता सूची को त्रुटि रहित एवं पारदर्शी बनाने के दिए निर्देश।