आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट हरिद्वार में दीपावली महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाई और विद्यालय में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। और छात्र-छात्राओं ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें दीपावली का त्यौहार सादगी और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। यह त्यौहार आपसी भाईचारे और खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को ग्रीन दीपावली और सेफ दीपावली के लिए भी प्रेरित किया। निबंध प्रतियोगिता में आयुष तेगवाल प्रथम अंकित द्वितीय और रश्मि तीसरे स्थान पर रही।
रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 6 की छात्रा अंशिका प्रथम वंश दूसरे और रीना तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में कनक चौहान प्रथम ,नीलू दूसरे और देवासी तीसरी स्थान पर रही। इस अवसर पर विकास यादव, सतीश शास्त्री ,विनीत प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह ,सुदेश चौहान, अजय यादव ,छवि सैनी, वीर सिंह आदि अध्यापक अध्यापिका उपस्थित है।
आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट हरिद्वार में दीपावली महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

