जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एक ओर कार्मिक  को किया सस्पैंड

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एक ओर कार्मिक  को किया सस्पैंड

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उप जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा प्रेषित आख्या में उल्लिखित तथ्यों के आधार पर शासकीय कार्यों में लापरवाही, उदासीनता, नकारात्मक दृष्टिकोण रखने और तहसीलदार हरिद्वार द्वारा जारी स्पष्टीकरण का कोई उत्तर ना दिये जाने को दृष्टिगत रखते हुये महेश कुमार सोनी, सहा० वा०वा०न०/वरिष्ठ सहायक तहसील हरिद्वार के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही करते हुये, तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। निलम्बन अवधि के दौरान महेश कुमार सोनी को कलक्ट्रेट हरिद्वार के संग्रह अनुभाग में सम्बद्ध किया गया है।

निलम्बन की अवधि में महेश कुमार सोनी को वित्तीय नियम संग्रह खण्ड-2 से 4 के मूल नियम-53 के प्राविधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्ध वेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर होगी तथा उन्हे जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि पर मंहगाई भत्ता यदि ऐसे अवकाश वेतन पर देय हैं, भी अनुमन्य होगा। किन्तु ऐसे कार्मिक को जीवन निर्वाह के साथ कोई मंहगाई भत्ता देय नही होगा। जिन्हे निलम्बन से पूर्व प्राप्त वेतन के साथ मंहगाई भत्ते का उपांतिक समयायोजन प्राप्त नही था। निलम्बन के दिनांक को प्राप्त वेतन के आधार पर अन्य प्रतिकर भत्ते भी निलम्बन की अवधि में इस शर्त पर देय होगें, जब इसका समाधान हो जाये कि उनके द्वारा इस मद में व्यय वास्तव में किया जा रहा हैं, जिसके लियें उक्त प्रतिकर भत्ते अनुमन्य होगा। उल्लिखित मदों का भुगतान तभी किया जायेगा,जब महेश कुमार सोनी, वरिष्ठ सहायक कलक्ट्रेट हरिद्वार इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि वह किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार, वृत्ति, व्यवसाय में नही लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
 मंत्री मदन कौशिक ने “रन फॉर योगा” को दिखाई हरी झंडी। देवपुरा चौक से चंद्राचार्य चौक तक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। बीएलओ द्वारा घर घर वितरण कर संकलित किए जा रहे है गणना प्रपत्र।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व मे मंगलौर पुलिस की बड़ी सफलता, लूट लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 02 शातिर लुटेरे पुलिस ने दबोचे।
0 Minutes
Haridwar
हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों के घर ढोल-नगाड़ों के साथ 84 BNSS उद्घोषणा की कार्रवाई। हत्या के आरोपियों पर भगवानपुर पुलिस का शिकंजा और कसा।