उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग एवं पंच गव्य यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में द्वीपोत्सव पर्व के शुभावसर पर एक द्वीप विश्वविद्यालय के नाम विषय पर आधारित स्वनिर्मित/सज्जित द्वीप निर्माण प्रदर्शनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग एवं पंच गव्य यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में द्वीपोत्सव पर्व के शुभावसर पर एक द्वीप विश्वविद्यालय के नाम विषय पर आधारित स्वनिर्मित/सज्जित द्वीप निर्माण प्रदर्शनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के शुभावसर ओर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेशचंद्र शास्त्री द्वारा विद्यार्थियों के द्वीप निर्माण एवं सज्जा कौशल की प्रशंसा करते हुए भारत कौशल संवर्धन को बढ़ावा देने की बात कहते हुए दीपोत्सव की सभी को शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीरप्रकाश एवं जोधप्रकाश,प्रवासी भारतीय, मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों की जननी संस्कृत को अंतराष्ट्रीय स्तर बढ़ावा देने के लिये छात्राध्यापकों से हाईब्रिड मोड़ पर जुड़कर शिक्षण सहयोग देने की बात कही शिक्षा शास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ अरविंद नारायण मिश्र ने दीपोत्सव में विद्यार्थियों की सर्जनात्मक अभिव्यक्ति की सराहना करते हुए कहा कि भारत का भविष्य कौशलयुक्त हाथो में होने से न केवल भारतीय संस्कृति की जड़े मजबूत होंगी अपितु भारतभूमि का यह गुणात्मकता अंतराष्ट्रीय ज्ञान के विकास में सहायक होगी। शिक्षाशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्र पंत ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास के साथ साथ संस्कृति का संरक्षण भी होता है। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती मीनाक्षी सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रीय एवं लोकपर्वों के संरक्षण में अध्यापक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है अतः शिक्षाशास्त्र विभाग निरन्तर ऐसी गतिविधियों को लेकर आता है जो भारतीय कौशल की गुणवत्ता को बढ़ावा दे। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुमन प्रसाद भट्ट ने किया और अपने सम्बोधन में कहा हमे अपने भारतीय होने पर गर्व होना चाहिये जहाँ व्यक्ति के विकास के लिए प्रकृति स्वयं नाना प्रकार के पर्वों को माध्यम बनाती है जिससे समाज का उत्तरोत्तर विकास हो । कार्यक्रम में रोहित, सूरज, सुमन, भरतलाल, प्रशान्त, अटल, मीनाक्षी, आरती, भास्कर, स्नेहा, सोनी,सन्तोष, उमेश, दिपांशु, भास्कर, हिमांशु, बालकृष्ण, भुवन, राज,संदीप, वन्दना, कमलेश, प्रवीण, गौरव, दिव्यांसु, हरिश्चंद्र, जगपाल, अखिल, रोहित, रविन्द्र, मनोज,सुनील, आलोक इत्यादि सम्मलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई। बड़ा बाजार क्षेत्र में छापेमारी कर प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री की गई जब्त।
1 Minute
Haridwar
क्षेत्र में एक्टिव पुलिस टीम  ने किया अन्तर्ऱाज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया भांडाफोड़। वाहन चोरी गिरोह में पुलिस ने लगाई सेंध, सक्रिय चोर तिकड़ी आयी गिरफ्त में। कथित गिरोह के कब्जे से चोरी के कुल 17 दोपहिया वाहनो को बरामद।
0 Minutes
Haridwar
चुड़ियाला भगवानपुर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650 वी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कलश बंधन महारैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
0 Minutes
Haridwar
हरिद्वार पुलिस उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने हरीश अधिकारी।