ख़तरनाक स्टंटबाजी कर सोशल मीडिया पर फैमस होने का सपना हरिद्वार पुलिस ने किया पूरा युवक अपनी मोटरसाइकिल को मॉडिफाइड कर स्टंट की वीडियो इंस्टाग्राम पर करते थे अपलोड

ख़तरनाक स्टंटबाजी कर सोशल मीडिया पर फैमस होने का सपना हरिद्वार पुलिस ने किया पूरा

युवक अपनी मोटरसाइकिल को मॉडिफाइड कर स्टंट की वीडियो इंस्टाग्राम पर करते थे अपलोड

फोलोवर बढ़ाने की होड़ में नए नए तरीक़े अपना रहे लोग

सिडकुल पुलिस ने 02 बाइक को सीज कर स्टंटबाज़ी की सभी वीडियो डिलीट करायी

युवकों द्वारा सार्वजनिक रूप से माँगी माफ़ी व भविष्य में इस प्रकार की गलती न करने को कहा

थाना सिडकुल पुलिस को स्थानीय नागरिकों से सूचना प्राप्त हुई कि रामधाम शिवालिक नगर के युवकों  द्वारा मोटरसाइकिल को खतरनाक रूप से मॉडिफाई कर स्टंटबाजी की जा रही है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित की जा रही है।

उक्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दौराने चेकिंग 

1. अक्षय पाल पुत्र नरेश कुमार निवासी रामधाम कालोनी शिवालिक नगर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष

2. निखिल पाल पुत्र जसवीर पाल निवासी रामधाम कालोनी शिवालिक नगर थाना रानीपुर उम्र 25 वर्ष

3. ईशु कश्यप पुत्र मनोज कुमार कश्यप निवासी c-47 शिवालिक नगर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष चिन्हित कर उक्त तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई कर दो वाहनों को सीज किया गया ।

वाहन सीज 

1 . UK08BG3006 

Pulsar NS 400

400 

2 . UK08AZ0673

YAMAHA R15

150CC

पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को मौके पर सीज कर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट से स्टंट की वीडियो पोस्ट डिलीट करवाई गई। पूछताछ में उक्त तीनों युवकों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की माफी माँगी गई है।

हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि इस प्रकार के खतरनाक स्टंट न करें तथा ऐसा करने वालों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। इस प्रकार की गतिविधियाँ स्वयं के एवं अन्य लोगों के लिए जानलेवा हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कांवड़ पटरी मार्ग का किया निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा।
0 Minutes
Haridwar
कोतवाली मंगलौर कांवड़ यात्रा में पुलिस का साथ निभा रहे S.P.O. को उपलब्ध कराए जा रहे हैं संसाधन। कोतवाली मंगलौर पर वितरित किए गए जर्सी, छाता, गमछा आदि सामान।
0 Minutes
Haridwar
समझाइश से टला संभावित हादसा, सुरक्षित रही आस्था की राह  नसीरपुर नहर पुल के पास नहर में जमा पानी में मेरठ एवं दिल्ली से आए लगभग 50 शिवभक्त स्नान करते हुए मिले। 
0 Minutes
Haridwar
प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई। बड़ा बाजार क्षेत्र में छापेमारी कर प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री की गई जब्त।