किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के वाले आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार पडोस में किराये पर रहता था आरोपी, किशोरी को घर पर अकेला पाकर घटना को दिया था अन्जाम

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के वाले आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

पडोस में किराये पर रहता था आरोपी, किशोरी को घर पर अकेला पाकर घटना को दिया था अन्जाम

 कोतवाली रानीपुर पर वादी  द्वारा सूचना दी वह तथा उनकी पत्नी कम्पनी में काम पर गये थे जबकि किराये के कमरे में उनकी नाबालिग पुत्री  उम्र 14 वर्ष अकेली थी।  उसी दौरान उसी मकान पर पड़ोस में किराये पर रहने वाले राजकुमार ने उनकी नाबालिग किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ जोर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। सूचना पर तत्काल थाने पर मु0अ0 पोक्सो में अभियोग पंजीकृत किया गया।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए दिए गए निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए साक्ष्य जुटाते हुए आसपास के लोगों से उसके संबंध में जानकारी ली तथा 24 घण्टो के भीतर आरोपी को कल  मुखबिर की सूचना पर गैस प्लान्ट स्थित विजन रेजिन्स एण्ड रिसोल प्रा0 लिमिटेड के सामने ग्राउण्ड से अंतर्गत अन्तर्गत धारा 65( 1) BNS व 3/4(2) पोक्सो अधि0 में हिरासत पुलिस लिया।

पूछताछ पर आरोपी द्वारा बताया गया कि वह सिडकुल स्थित C&S कम्पनी में नौकरी करता है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

राजकुमार पुत्र संतराम निवासी नया गांव थाना शेरपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल किरायेदार गुप्ता का मकान रामधाम कालोनी कोतवाली रानीपुर उम्र 20 वर्ष

पुलिस टीम

1- शान्ति कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर

2- उ0नि0 पूजा पाण्डेय,

3- का0 अर्जुन रावत,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कांवड़ पटरी मार्ग का किया निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा।
0 Minutes
Haridwar
कोतवाली मंगलौर कांवड़ यात्रा में पुलिस का साथ निभा रहे S.P.O. को उपलब्ध कराए जा रहे हैं संसाधन। कोतवाली मंगलौर पर वितरित किए गए जर्सी, छाता, गमछा आदि सामान।
0 Minutes
Haridwar
समझाइश से टला संभावित हादसा, सुरक्षित रही आस्था की राह  नसीरपुर नहर पुल के पास नहर में जमा पानी में मेरठ एवं दिल्ली से आए लगभग 50 शिवभक्त स्नान करते हुए मिले। 
0 Minutes
Haridwar
प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई। बड़ा बाजार क्षेत्र में छापेमारी कर प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री की गई जब्त।