पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में बच्चों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाले आरोपी गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त ज्वलनशील पदार्थ की कैन बरामद

पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में बच्चों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाले आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त ज्वलनशील पदार्थ की कैन बरामद

आरोपी की निशानदेही पर ज्वलनशील पदार्थ बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई

पंसारी की दुकान से ज्वलनशील पदार्थ की 18 जैरीकैन (लगभग 800 लीटर) बरामद

वादी शेर सिंह पुत्र सुलहड सिंह ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर थाना कोतवाली लक्सर पर तहरीर दी कि ग्राम भिक्कमपुर जीतपुर में उसके बच्चे अपने साथियों के साथ पटाके फोड़ रहे थे तो पटाके फोडने को लेकर गांव के ही गोरधन उर्फ दिलेराम के साथ विवाद हो गया था। विवाद बढने पर गोरधन उपरोक्त द्वारा शराब के नशे उसके बच्चे व उनके साथियों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया जिससे की उसके बच्चे सहित 4 बच्चे झुलस गये।

उक्त सम्बन्ध में तत्काल वादी की तहरीर पर कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया ।                  

ज्वलनशील पदार्थ से की गयी सनसनीखेज की घटना को गम्भीरता से लेते हुये SSP हरिद्वार द्वारा घटना /सत्यता व शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार व क्षेत्राधिकारी लक्सर को निर्देशित कर प्रभारी निरीक्षक लक्सर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा घटना की सत्यता व अनावरण हेतु फिल्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाकर थाने से पुलिस टीम गठित कर पुलिस टीम गठित की गयी।

गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु मैनुअली पुलिसिंग / सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर ठोस पतारसी सुरागरसी से चंद समय में घटना का खुलासा कर घटना में सम्मिलित आरोपी गोरधन उर्फ दिलेराम को भिक्कमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।              

पूछताछ का विवरण-* आरोपी से पूछताछ में आरोपी ने घटना का इकवाल किया तथा पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर आरोपी के घर से घटना में प्रयक्त ज्वलशील पदार्थ की कैनी जिसमें कुछ ज्वलनशील पदार्थ है बरामद किया गया। तत्पशात आरोपी ने पूछताछ में उपरोक्त ज्वलनशील पदार्थ कस्बा लक्सर में स्थित मामचन्द पन्सारी नाम से दुकान से खरीदना बताया जिसे शिवा पुत्र संजय निवासी मैन बाजार लक्सर चला रहा है ज्वलनशील पदार्थ की जानकारी उपजिलाधिकारी लक्सर को दी गयी जिनके द्वारा तहसीलदार लक्सर को नियुक्त किया गया। लक्सर पुलिस द्वारा तहसीलदार लक्सर के साथ सयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये ज्वलनशील पदार्थ (तेजाब) बेचने वाले दुकानदार की दुकान पर छापेमारी कर मौके से 18 जैरीकैन अवैध ज्वलनशील पदार्थ तेजाब (लगभग 800 लीटर) बरामद किया गया। दुकानदार के लाइसेन्स व भारी मात्रा में बरामद ज्वलनशील पदार्थ के श्रोत की जानकारी की जा रही है।

पुलिस कार्यवाही की भनक लगते ही दुकानदार फरार हो गया जिसके विरुद्व अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जा रही है व पूर्व से गिरफ्तार अभियुक्त गोरधन उर्फ दिलेराम को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।  

गिरफ्तार अभियुक्त

गोरधन उर्फ दिलेराम पुत्र मुकन्दा राम निवासी भिक्कमपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार  

बरामदगी

 1-घटना में प्रयुक्त ज्वलनशील पदार्थ की कैन 

 2-पन्सारी की दुकान से बरामद ज्वलनशील पदार्थ की 18 जेरीकैन में लगभग 800 लीटर  

पुलिस टीम

1- राजीव रौथान-प्रभारी कोतवाली लक्सर 

2-व0उ0नि0 लोकपाल परमार- कोतवाली लक्सर 

3-उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी-कोतवाली लक्सर 

4-अ0उ0नि0 रंजीत नौटियाल -कोतवाली लक्सर 

5-कानि0 सन्दीप रावत-कोतवाली लक्सर  6-कानि0 अमित रावत-कोतवाली लक्सर 7-कानि0 दिगम्बर राय-कोतवाली लक्सर  8-कानि0  बीरेन्द्र –कोतवाली लक्सर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।