15 किलो अवैध गांजा मय कार स्वीफ्ट डिजायर बरामद 02 आरोपी अभियुक्तों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

15 किलो अवैध गांजा मय कार स्वीफ्ट डिजायर बरामद

02 आरोपी अभियुक्तों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में मादक पदार्थ ( अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि)तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे है। 

उक्त अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में दिनांक 23-10-25 को चौकी प्रभारी हरकी पैडी मय फोर्स के इलाका क्षेत्र में गस्त/ चैकिंग के दौरान भीमगोडा बैरियर से ऊचा पुल होते हुये पन्तद्वीप पार्किंग से होते हुये चमगादड टापू को जाने वाले तिराहे से अण्डर पास को जाने वाली सिमेन्टड सडक पर जाने लगे तो अण्डर पास से देखा तो अण्डर पास के नीचे पीले नम्बर प्लेट लगी एक सफेद रंग कि स्वीफ्ट डिजायर कार खडी थी कार के पास 02 लडके खडे थे।

जेसे ही उक्त व्यक्तियो ने पुलिस टीम को देखा तो दोनो व्यक्ति लालजीवाला वाले ग्राउण्ड की तरफ भागने लगे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा कुछ दूरी पर अथक प्रयास से पकड लिया ।

पकडे गये दोनो व्यक्तियो के कब्जे से 15 किलो अवैध गांजा (आरोपी विरेन्द्र कुमार उर्फ सोनू व्यक्ति के पास से 10 किलो आवेध गांजा व आरोपी अर्जून बुक्सा से 05 किलो अवैध गांजा) बरामद हुआ । 

बरामद गांजा की कीमत करीब चार लाख (400000) रुपये हैं । आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली नगर पर एन ड़ी पी एस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

बरामदगी

15 किग्रा अवैध गांजा। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- विरेन्द्र कुमार उर्फ सोनू पुत्र सुरेश कुमार निवासी माजरा बस्ती चण्डीघाट श्यामपुर थाना श्यामपुर हरिद्वार ।

 2- अर्जुन बुक्सा पुत्र अमर सिंह निवासी जगमुक्तेश्वर आश्रम के सामने जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार ।

पुलिस टीम

1- रितेश शाह – प्रभारी निरीक्षक 

2-उ0नि0 संजीत कण्डारी

3-उ0नि0 ऋषिकान्त पटवाल

4-कां0 रमेश चौहान 

5-कां0 हेमन्त पुरोहित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।