जिलाधिकारी ने किया नगर निगम रुड़की का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया नगर निगम रुड़की का औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दिए बेहतर साफ सफाई के निर्देश। भवन कर/राजस्व  वसूली के भी दिए प्राथमिकता से वसूल के निर्देश।

नगर निगम में तैनात अधिकारियों एव कार्मिकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति लगाए जाने एवं रोस्टर वार ड्यूटी लगाने के दिए निर्देश। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज नगर निगम रुड़की के सभी पटलों का औचक निरीक्षण कर संबंधित पटल सहायकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया,जिलाधिकारी ने सभी पटल सहायकों को निर्देश दिए है कि आम जनमानस जो भी अपनी समस्याओं को लेकर जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों को समयबद्धता एवं प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि पत्रावलियों एवं अभिलेखों का रख रखाव ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है। जिसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए अभिलेखों एवं पत्रावलियों का रख रखाव ठीक ढंग से दुरस्त रखने के निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यरत कार्मिकों एवं पर्यावरण मित्रो की उपस्थिति की जानकारी ली तथा सभी कार्मिकों के बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए साथ ही पर्यावरण मित्रो के रोस्टर वार ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सफाई में किसी भी प्रकार से कोई शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए तथा पर्यावरण मित्रो द्वारा सफाई का कार्य ठीक ढंग से किया जा रहा है कि नहीं इसकी फीड बैक जानकारी जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व भवन कर/राजस्व वसूली पर विशेष प्राथमिकता देते हुए शत प्रतिशत वसूली करने के निर्देश दिए गए तथा नगर आयुक्त को निर्देश दिए है कि जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे है। उन कार्यों को गुणवत्ता के साथ साथ समयबद्धता के से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम में कार्यरत अधिकारियों,कार्मिकों एवं पर्यावरण मित्रो के आई डी कार्ड बनाने के निर्देश दिए तथा सभी पटल सहायकों के कक्षों में नेम प्लेट लगाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, नगर आयुक्त रुड़की राकेश चंद्र तिवारी ,सहायक नगर आयुक्त अमरजीत कौर, शिवानी ,नायब तहसीलदार रुड़की प्रवीण त्यागी,  सहित पटल सहायक एवं कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।