रुड़की। अंतरराष्ट्रीय जनकल्याण रविदास धाम  ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश प्रमुख पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। योगेश प्रमुख के भाई ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें एक आरोपी को नामजद किया गया है। 

रुड़की। अंतरराष्ट्रीय जनकल्याण रविदास धाम  ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश प्रमुख पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

योगेश प्रमुख के भाई ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें एक आरोपी को नामजद किया गया है। 

पुलिस ने दर्ज मुकदमें के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि समाज के लोगों में आक्रोश है कि ​किसी ने बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उन पर जानलेवा हमला किया है।

कोतवाली रुड़की पुलिस को दी गई तहरीर में अंतर्राष्ट्रीय जनकल्याण रविदास धाम ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दलित नेता योगेश प्रमुख के भाई उमेश कुमार ने बताया कि उनका बड़ा भाई योगेश कुमार व भाई के साथी कुलदीप, गजेन्द्र, सेठीमल व संजय शुक्रवार शाम को करीब पौने छह बजे हरिद्वार से रुड़की आ रहे थे। जब वह मोंटफोर्ट स्कूल के समीप पहुंचे तो उनकी थार गाड़ी को ओवरटेक करके तीन स्कॉरपियो गाड़ी ने घेर लिया और एक स्कॉरपियो गाड़ी बहुत तेजे से पीछे से टक्कर मारी। आरोप है कि एक गाड़ी से आकाश व उसका भाई व दामाद गाड़ी से उतरे और गोली चलानी शुरू कर दी। कार से उतरते ही आकाश, व दामाद और 10- 15 लोगों ने लोहे की रोड, लाठी डंडे, नुकीला हथियार व तमंचे से जानलेवा हमला करना शुरू कर दिया। गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश को दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।