तहसील स्थिति अनुपयोगी भूमि पर की जाए पार्किंग विकसित! डीएम सफाई व्यवस्था पर दें विशेष ध्यान! डीएम

तहसील स्थिति अनुपयोगी भूमि पर की जाए पार्किंग विकसित! डीएम

सफाई व्यवस्था पर दें विशेष ध्यान! डीएम

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय तथा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सब रजिस्ट्रार कार्यालय निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि तहसील तथा सब रजिस्ट्रार कार्यालय हेतु एक ही सेन्ट्रालाईज शौचालय की व्यवस्था की जाये ताकि शौचालय साफ एवं स्वच्छ रहे। उन्होंने निर्देश दिये कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय के पास निर्माणाधीन शौचालय को शीघ्रता से पूर्ण किया जाये। निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने सब रजिस्ट्रार कार्यालय से बाहर गैट तक फर्स बनवाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सम्पूर्ण तहसील परिसर एवं सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाये। 

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील परिसर में खाली पड़ी भूमि का सदुपयोग करते हुए पार्किंग का निर्माण किया जाये। उन्होंने पार्किंग निर्माण हेतु नगर निगम, एचआरडीए, अधिवक्ताओं के साथ उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित करने तथा पार्किंग स्थल निर्माण हेतु प्रभावित होने वाले अधिवक्ताओं के चेम्बर निर्माण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रभावित होने वाले अधिवक्ताओं के चेम्बर्स का ही निर्माण किया जाये। उन्होंने तहसील परिसर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश तहसीलदार को दिये। 

निरीक्षण के दौरान सब रजिस्ट्रार नन्द किशोर लोहिया, तहसीलदार सचिन कुमार सहित अधिवक्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश