जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने की जनसुनवाई, 50 शिकायतें हुई दर्ज

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने की जनसुनवाई, 50 शिकायतें हुई दर्ज

हरिद्वार मे मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार की तरह आज भी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में अब तक लगभग 50 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। अधिकतर शिकायतें पैमाइश, राशन की दुकानों, स्कूलों और आंगनबाड़ियों से संबंधित रही। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा।

डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि 15 अक्टूबर को विभिन्न अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के लिए भेजा गया था, जिसमें लगभग 100 अधिकारी गांवों का दौरा कर चुके हैं। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर आंगनबाड़ी केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों और राशन दुकानों में कमियां पाई गईं। आज की बैठक में इन सभी रिपोर्टों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर लापरवाही या अनियमितताएं मिली हैं, वहां संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।