मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की  गई।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की  गई।

 मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र द्वारा मनरेगा योजना से युवाओं को जोड़ने सम्बन्धी अधिक से अधिक कार्यों को क्रियान्वित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे कार्यों में अधिक से अधिक जनसहभागिता के साथ-साथ आजीविका से भी जोड़ा जा सके। 

उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मनरेगा योजना एवं अन्य विभागों के साथ बैठक कर केन्द्राभिसरण/युगपतिकरण के माध्यम से प्रत्येक ग्रामों में सिंचाई सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये ।उन्होंने अतिक्रमण के खिलाफ चिन्हीकरण कर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सभी खंड विकास अधिकारियों को दिए तथा एसडीएम के साथ संयुक्त कार्यवाही करे जिससे कि दोबारा अतिक्रमण न हो सके ,सभी चकरोड़ को खाली कराए।उन्होंने मनरेगा स्कीम के तहत होने वाले अमृत सरोवर परियोजनाओं और अन्य विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। 

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य धरातल पर दीखें, कार्यों की जनता द्वारा सराहना मिले इसलिए कार्य पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता से पूरे किये जायें।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, खण्ड विकास अधिकारी बहादराबाद बीडीओ मानस मित्तल,बीडीओ भगवानपुर आलोक गार्गेय सहित सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी एवं जनपद के समस्त उप कार्यक्रम अधिकारी, मनरेगा कर्मी भी बैठक में उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश