आश मौहम्मद हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य वांछित हत्यारोपी को किया गिरफ्तार। प्रेमिका के मंगेतर ने अपने भाई के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम मृतक के पिता की तहरीर पर कोतवाली गंगनहर में दर्ज किया गया था मुकदमा

आश मौहम्मद हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य वांछित हत्यारोपी को किया गिरफ्तार।

प्रेमिका के मंगेतर ने अपने भाई के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

मृतक के पिता की तहरीर पर कोतवाली गंगनहर में दर्ज किया गया था मुकदमा

रिश्ते में अडचन बनना पड़ा महंगा सौदा, जान गंवाकर देनी पड़ी कीमत

मृतक को इंस्टाग्राम के जरिए हत्यारोपी ने भेजा था मिलने का बुलावा

रामपुर कोतवाली गंगनहर निवासी मौ0 इसरार द्वारा तहरीर दी गई कि “मेरा पुत्र आश मौहम्मद समय लगभग 7 बजे के करीब घर से खाना खा कर व अपना मोबाईल साथ लेकर बाहर गया था। एक बार बात होने के बाद दोबारा कॉल की तो फोन की घंटी बजी किन्तु फोन नही उठा। तलाश कर कॉल मिलाने पर फोन बन्द आ रहा था। अगले दिन पता चला की बेटे को अस्तग नाम के युवक ने फोन कर बुलाया गया था और फिर अपने भाई के साथ मिलकर आश मौहम्मद को हाजी शमशाद को रामपुर गांव में शिव मंदिर के पीछे खाली मैदान में पहले  गला दबाकर हत्या की और फिर कहीं जिंदा नहीं बच जाए इसलिए शमशाद के गन्ने के खेत मे ले जाकर गला रेत कर हत्या कर दी।” 

प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मु0अ0 पजीकृत किया गया। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर प्रकरण के खुलासे एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की गई।  

लगातार प्रयास कर रही पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि नामजद हत्यारोपी इंतजार उर्फ अस्तग भागने की फिराक में है और रेलवे स्टेशन रूड़की की ओर आने वाला है। सूचना पर जाल बिछाते हुए पुलिस टीम ने इंतजार उर्फ अस्तग को रेलवे स्टेशन रूड़की के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाईल फोन के साथ दबोचा। 

आरोपी ने पूछताछ में बताया गया कि उसका अपनी पसंद की लड़की से रिश्ता तय हो गया था। इस बीच मंगेतर का किसी युवक से प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिलने पर अस्तग ने उससे बात की तो मंगेतर ने बताया कि अब उसका आशु नामक युवक से कोई संबंध नही है। हत्यारोपी ने अपनी मंगेतर को नया मोबाइल और सिम देने के बाद उसपर तथा कथित प्रेमी पर भी नजर रखनी शुरु की थी।  

इस बीच हत्यारोपी व मृतक का मिलना हुआ तो मृतक ने कुछ खास बात करने की बात कही तो दोनों की इंस्टाग्राम पर बात होने लगी। दिनांक-26.10.2025 को हत्यारोपी ने रात के वक्त मृतक को इंस्टाग्राम पर कॉल कर गाँव में डांडी मे मन्दिर के पास मिलने को बुलाया। दोनों ने वहाँ पर बैठकर पहले सुलपा पीया और नशा होने के बाद जब दोनों के बीच बातचीत शुरु हुई तो मृतक ने हत्यारोपी को रिश्ता तोड़ने या फिर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। जिसपर दोनों के बीच गुत्थम गुत्था हुई तो हत्यारोपी ने अपने पास रखे चाकू निकाल मृतक के गले मे लगा दिया और अपने भाई को मौके पर बुलाकर गला घोंटकर मृतक की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर लाश को गन्ने के खेत मे ले जाकर चाकू से गला रेत दिया। 

पकड़ में आए हत्यारोपी को बाद विधिक कार्रवाई के मान० न्यायालय के समय पेश किया जा रहा है। मामले में फरार चल रहे अस्तग के भाई की तलाश में भी पुलिस टीम सरगर्मी से जुटी हुई है।

गिरफ्तार हत्यारोपी

इंतजार उर्फ अस्तग पुत्र श्री मुमताज निवासी ग्राम रामपुर कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार उम्र 20 वर्ष

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी  

2- वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार

3- उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट

4- अपर उ0नि0 मनीष कवि

5- हेड कांस्टेबल संदीप

6- हेड कांस्टेबल अलियास

7- कांस्टेबल रणवीर

8- कांस्टेबल अजय

9- कांस्टेबल प्रभाकर

10- कांस्टेबल चालक लाल सिह  

 सीआईयू प्रभारी मय टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।