जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने माँ मनसा देवी मन्दिर के मार्ग के  सौन्दर्यकरण के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने माँ मनसा देवी मन्दिर के मार्ग के  सौन्दर्यकरण के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि मां मनसा देवी का सौन्दर्यकरण व पहाड़ी क्षेत्र के संरक्षण एवं पहाड़ी के कटाव रोकना धार्मिक दृष्टिकोण के साथ ही धार्मिक पर्यटन एवं पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मनसा देवी मन्दिर का कायाकल्प हो, सौन्दर्यकरण कार्य मां मनसा देवी के दिव्य रूप के अनुरूप ही भव्यरूप से किया जाये। उन्होंने मन्दिर परिसर में धार्मिक पोस्टर लगाने तथा व्यक्तिगत व्यक्तियों के पोस्टर हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान हों। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण से पूर्व काशीपुरा कालोनी बाजार तथा रापवे के आस-पास के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान राजगिरी जी महाराज, रोपवे जीएम मनोज डोभाल, उप निरीक्षक हाकम सिंह, भरत सिंह, सहायक अभियन्ता सिंचाई हाकम कुमार, अपर सहायक अभियन्ता अर कुमार, जेई अभिषेक कुमार सहित नमन शर्मा, महेश दूबे, संतोष कुमार द्वारिका मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Haridwar
एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में समीक्षा बैठक आयोजित। कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर हुए शामिल।
0 Minutes
Haridwar
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार। कांवड़ मेले के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण।
0 Minutes
Haridwar
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह। विद्या भारती के संस्कार और शिक्षा मॉडल की मुख्यमंत्री ने की सराहना, कहा भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की होगी अहम भूमिका। मुख्यमंत्री ने किया आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण।