जिलाधिकारी मयूर दीक्षित कार्यक्रम स्थल पहुँचकर तैयारियों का लिया जायजा। उन्होंने आयोजक मंडल को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के लिए जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएँ की जा रही हैं, वह समय से पूर्ण कर ली जाएं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित कार्यक्रम स्थल पहुँचकर तैयारियों का लिया जायजा। उन्होंने आयोजक मंडल को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के लिए जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएँ की जा रही हैं, वह समय से पूर्ण कर ली जाएं।

देवभूमि रजत उत्सव उतराखण्ड का रोड़ीबेलवाला कुम्भ मेला पार्किंग स्थल हरिद्वार में होगा भव्य आयोजन।

30 अक्टूबर से 01 नम्बर 2025 तक अयोजित होगें विभिन्न कार्यक्रम।

देवभूमि रजत उत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करगें प्रतिभाग।

देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लिया जायजा।

उत्तराखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्र आयोजित किए जा रहे है इस उपलक्ष में दिनांक 30 अक्टूबर, से 01 नवम्बर 2025 तक रोड़ीबेलवाला कुम्भ मेंला पार्किंग स्थल में देवभूमि रजत उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिभाग करेगें।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कि जारी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित कार्यक्रम स्थल पहुँचकर जायजा लिया। उन्होंने आयोजक मंडल को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के लिए जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएँ की जा रही हैं, वह समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें उत्तराखण्ड की लोक कला, संस्कृति, पारम्परिक लोक गीत एवं नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इसके साथ ही राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रदर्शनी स्टाल का भी आयोजन किया जाएगा, तथा छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता, महिला रंगोली प्रतियोगिता, एवं नृत्य प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम के तहत जनपद में 02 नवम्बर से  09 नवम्बर 2025 तक विभिन्न कार्यक्र आयोजित किये जाएगें।

 कार्यक्रम का शुभारम्भ तथा चित्रकाला प्रतियोगिता, पुरुस्कार वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम कथक नृत्य एवं लेजर शो आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 योग कार्यक्रम, शैक्षिक कार्यशाला,कवि सम्मेलन,नृत्य प्रतियोगिताएं, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. मुख्यमंत्री का आगमन एवं स्वागत,दीप प्रज्ज्वलन, डिजिटल प्रदर्शनी, विशिष्ट अतिथियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। चॉक रंग प्रतियोगिता, रंगोली और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी विस्तार और सामुदायिक सहभागिता, पुरस्कार वितरण, आध्यात्मिक संगीतकारों और कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेज़र शो और लोक संगीत आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

 इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंदर कुमार, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एपीडीओ  ललिनी घिड़ियाल, तहसीलदार सचिन कुमार सहित आयोजक मण्डल के पदाधिकारी आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।