महामहिम राष्ट्रपति के आगमन पर ये रहेगा हरिद्वार का यातायात प्लान हाईवे पर समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। 

महामहिम राष्ट्रपति के आगमन पर ये रहेगा हरिद्वार का यातायात प्लान

हाईवे पर समस्त प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन वीवीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। 

2-पतंजली विश्वविद्यालय मेन गेट से अन्दर परिसर तक समस्त वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

3-ब्वाईज मैस बैरियर से कार्यक्रम स्थल की ओर समस्त वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।

4-कार्यक्रम में आये समस्त वीआईपी महानुभावों/प्रशासनिक अधिकारियों/पुलिस अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग आचार्यकुलम में रहेगी।

5-सामान्य पार्किंग व्यवस्था फ्लाईओवर के नीचे खाली स्थान/फेज-1 पर रहेगी।

डायवर्जनः-

1-वीवीआईपी कार्यक्रम प्रारम्भ होने से 01 घण्टे पूर्व दिल्ली से आने वाले समस्त वाहनों को नगला इमरति से डायवर्ट कर लक्सर से कनखल से हरिद्वार भेजा जायेगा।

2-रूड़की से आने वाले समस्त वाहन पिरान कलियर से धनौरी होते हुए हरिद्वार आयेंगे।

3-हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त वाहन पतंजली फ्लाईओवर की सर्विस लेन से होते हुए जायेंगे।

4-वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान पतंजली फ्लाईओवर पर बैरियर/ड्यूटी लगाकर समस्त प्रकार का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

5-पतंजली विश्व विद्यालय सर्विस लेन पर बैरियर/ड्यूटी लगाकर समस्त प्रकार का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

6-सल्फर मोड़ बहादराबाद से यदि कोई यातायात पतंजली की ओर आता है तो उसे शान्तरशाह चौकी से शान्तरशाह अन्दर सड़क मार्ग से पथरी रो-पुल से हरिद्वार भेजा जायेगा। 

7-रायवाला से हरिद्वार की ओर आने वाला यातायात को सप्तऋषि से भारतमाता  मंदिर से होते हुए पुराना ए0आर0टी0ओ0 चौक पर रोका जायेगा

8-नजीबाबाद/चण्डीचौक से ऋषिकेश की ओर जाने वाले यातायात को आनन्दवन समाधि सर्विस लेन कट से 200 मीटर पूर्व रोका जायेगा।

9-नजीबाबाद/चण्डी चौक से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को अलकनन्दा सर्विस लेन कट से 200 मीटर पूर्व रोका जायेगा।

10-शंकराचार्य चौक से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को गायत्रीलोक सर्विस लेन कट से डायवर्ट कर गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन कट से 200 मीटर पूर्व रोका जायेगा।

11-गुरूकुल कांगड़ी से दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को राईसमील तिराहा सर्विस लेन कट से डायवर्ट कर हरिलोक तिराहा सर्विस लेन कट से 200 मीटर पूर्व रोका जायेगा।

12-भगवानपुर से हरिद्वार/सिडकुल की ओर आनेे वाले यातायात को धनौरी से सुमननगर से होते हुए सिडकुल/हरिद्वार भेजा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।