योगेश प्रमुख प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया था।
आज वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी तक पांच आरोपी जेल जा चुके।
घटना में प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो भी किया बरामद
कोतवाली रूडकी पर वादी उमेश कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी शंकरपुरी कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार द्वारा ख़ुद के भाई योगेश कुमार व साथी कुलदीप,गजेन्द्र संजय एवं सेठीमल के साथ विपक्षियों द्वारा लोहे की रोड व लाठी डण्डो से लेस होकर सडक पर रास्ता रोक कर वादी के भाई के साथ मारपीट करने व वादी के भाई की गाडी को तोडफोड कर नुकसान करना के सम्बन्ध मे मुकदमा पंजीकृत किया गया।
उक्त प्रकरण को हरिद्वार पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए पूर्व में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
घटना में वांछित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
१- आकाश पुत्र पुरण निवासी गांधीनगर थाना गंगनहर जनपद हरिद्वार
२- अजय उर्फ काला पुत्र पप्पू निवासी मकदुमपुर कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार
बरामदगी
स्कॉर्पियो गाड़ी बिना नंबर (रंग काला)
पुलिस टीम
व0उ0नि0 मनोज गैरोला
अ0उ0नि0 नरेन्द्र सिह राठी
हे0कानि0 मेजर सिंह
कानि0 98 भूपेन्द्र
योगेश प्रमुख प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया था। आज वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी तक पांच आरोपी जेल जा चुके। घटना में प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो भी किया बरामद
