राजमिस्त्री हत्या का हुआ खुलासा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार शराब पीने के लिए खर्च हुए रुपयों को लेकर हुआ था झगड़ा साथी मजदूर ने ही झगड़े के बाद हत्या को दिया अंजाम

राजमिस्त्री हत्या का हुआ खुलासा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब पीने के लिए खर्च हुए रुपयों को लेकर हुआ था झगड़ा

साथी मजदूर ने ही झगड़े के बाद हत्या को दिया अंजाम

शाहजहाँपुर उ0प्र0 निवासी नारद ने कोतवाली नगर हरिद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके भाई रामनिवास जो कि पेशे से मिस्त्री था। निर्माणाधीन मकान  के अन्दर  मृत्यु हो गयी हैं व उन्हे शक है कि भाई की हत्या कि गयी है। शिकायत पर कोतवाली में मु0अ0 पँजीकृत किया गया।  

प्रकरण के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी करते हुए मृतक के साथ काम कर रहे सतेन्द्र नामक व्यक्ति को बन्धा रोड हरिद्वार से हिरासत पुलिस लिया।

पूछताछ पर संदिग्ध ने बताया कि वह और मृतक निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री का काम कर रहे थे। काम के दौरान दोनों के बीच जान पहचान हुयी साथ में छुट्टी के बाद रोज रायवाला जाकर शराब पीने का सिलसिला शुरु हुआ।  ठेकेदार द्वारा ईनाम के रुप में 500रुपये मिलने पर मृतक के हिस्से में 300 रुपये तथा संदिग्ध के हिस्से में 200 रुपये आए। रायवाला से दारु पीकर दोनों जब वापस निर्माणाधीन मकान पर लौटे तो ईनाम के रुपयों के बँटवारे को लेकर दोनों में बहस इतनी बढ़ गयी कि दोनों आपस में गाली गलौच व मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट के दौरान आरोपी ने मृतक की हत्या कर दी। 

पूछताछ एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर हत्यारोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।  

गिरफ्तार अभियुक्त

सतेन्द्र पुत्र सोहनवीर निवासी ग्राम खटकी थाना परिक्षितगढ जिला मेरठ उ0प्र0 हाल पता हरिहर चौक के पास सप्तऋषि को0नगर हरिद्वार उम्र 61 वर्ष

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह  

2-व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाडी

3- उ0नि0 अंशुल अग्रवाल

4- हे0कां0 गुलशन नेगी 

5- कां0 सुशील कोठियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद