जिलाधिकारी की जनसुनवाई में 72 समस्याएं की गई दर्ज  मौके से 31 समस्याओं का किया निस्तारण शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के दिये निर्देश।

जिलाधिकारी की जनसुनवाई में 72 समस्याएं की गई दर्ज  मौके से 31 समस्याओं का किया निस्तारण शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के दिये निर्देश।

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 72 शिकायत कर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें 31 समस्याओं का मौके पर निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में अतिक्रमण,  राजस्व,भूमि विवाद,विद्युत आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रार्थी संतोषी  देवी ग्राम प्रधान भोगपुर ने ग्राम भोगपुर में टाडा भागमल रोड पर किए गए अवैध निर्माण कार्य को हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।राजेश कुमार पुत्र अमी चंद डालूवाला मजबता ने सजरे के अनुसार प्रार्थी की भूमि पर मौके पर कब्जा दिलवाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। जानकी देवी पत्नी स्व वीरेश चंद,निवासी लालढांग ने ग्राम अन्नेकी हेतमपुर में प्लाट है जिसका खसरा नं 1574 है जिसने अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।विपिन कुमार निवासी ग्राम रसूलपुर मीठीबेरी की भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा किए गए कब्जे को हटवाने को लेकर प्रथम पत्र दिया। चंद्रशेखर गोस्वामी ने दूधिया वन घाट नं 01 पर निराश्रित पशुओं के लिए बनाए गए आश्रय स्थल  विस्तारीकरण एवं अन्य सुविधाएं दिलवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। डॉ प्रकाश चिंतामणि मालसे ने सूर्य कॉम्प्लेक्स स्थित दुकान के आगे रास्ते पर किसी व्यक्ति द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।मूलदासपुर के निवासियों ने ग्राम मूलदासपुर माजरा से धनौरी की ओर सड़क निर्माण कराये जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। जेआरडी इंटरनेशनल स्कूल ज्ञान मार्ग रोड गढ़ कुतुबपुर बहादराबाद तक आने जाने वाले मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से छात्र छात्राओं को स्कूल आने जाने में हो रही दिक्कत को लेकर तथा सड़क निर्माण कार्य जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। नितिन कुमार पुत्र सतीश मुण्डवाना ने गांव मुण्डवाना में हो रही गंदगी और तालाबों की सफाई न होने पर गांव में फैल रही गंदगी से बीमारी फैलने के खतरे को लेकर शिकायत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद