नशा मुक्ति और अपराध की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा – एसएसपी  हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में मनाया गया बाल दिवस

नशा मुक्ति और अपराध की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएं युवा – एसएसपी 

हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में मनाया गया बाल दिवस।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने कहा कि नशामुक्ति और अपराध की रोकथाम में युवाओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। युवा पीढ़ी को नशे से पूरी तरह दूर करने के लिए हरिद्वार पुलिस कृत संकल्प है।

शुक्रवार को हरि ओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी हरिद्वार में बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने कहा कि बाल दिवस का यह अवसर उनके लिए यादगार बन गया है। अपने पूरे सेवा काल में वह पहली बार किसी स्कूल – कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं नशा मुक्ति और साइबर अपराध की रोकथाम जैसे मामलों में पुलिस के बड़े मददगार साबित हो सकते हैं। एसएसपी ने महाविद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। एसपी ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि अति पिछड़े क्षेत्र में स्थित इस महाविद्यालय के संस्थापक ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी प्रयास किया है। जिसका परिणाम है कि यहां पढ़ने वाले बच्चों में अधिकतर छात्राएं हैं।

हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ अजयवीर सिंह पुंडीर ने कहा कि इस महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के आगमन से छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। योगाचार्य डॉ. अंकित सैनी ने कहा कि बाल दिवस पर बच्चों को सही मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है इससे बड़ा उपहार उनके लिए कोई दूसरा नहीं हो सकता। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति की सचिव सुमन देवी एवं संचालन प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने किया। महाविद्यालय प्रबंध समिति की ओर से एसएसपी और एसपी ग्रामीण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. निशा रानी, डॉ राहुल देव, डॉ अंजली, डॉ मीनाक्षी सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल  मुख्यमंत्री
0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।