नशा तस्करो के विरुद्व पथरी पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी।
अवैध नशीले कैप्सूलो के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार।
मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो के तस्करी करने वाले के विरुद्व कढी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके अनुपालन में थाना पथरी द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी हेतु पुलिस टीमें गठित गयी ।
पथरी पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग एक मोटर साईकिल पर सवार दो नशा तस्करो शहजाद पुत्र अनस को 744 अवैध नशीले कैप्सूलो के साथ फेरुपुर चौक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, तथा अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना पथरी पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- शहजाद पुत्र शमीम निवासी मोहम्मदपुर कुंहारी को0 लक्सर हरिद्वार.
2- अनस पुत्र मुनीफ अहमद नि0 जसोदरपुर को0 लक्सर हरिद्वार.
बरामदगी-
अभियुक्तगणों के कब्जे से कुल 744 अवैध नशीले DICYLOMINE TRAMADOL कैप्सूल बरामद
पुलिस टीम
1-उ0नि0 विपिन कुमार
2-कानि0 जयपाल सिंह
3- कानि0 बालाकरम
नशा तस्करो के विरुद्व पथरी पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी। अवैध नशीले कैप्सूलो के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार।
