नशा वह दीमक है जो शरीर को अंदर ही अंदर खोखला कर देते है तथा युवाओं को नशे के प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए विधायक मदन कौशिक ने की अपील।

नशा वह दीमक है जो शरीर को अंदर ही अंदर खोखला कर देते है तथा युवाओं को नशे के प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए विधायक मदन कौशिक ने की अपील।

युवाओं को अपने आप को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है तो नशे से दूर रहना होगा  मेयर किरण जैसल

युवाओं को नशे का सेवन न करने तथा जनपद को नशा मुक्त करने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने छात्र छात्राओं से की अपील।

नशा मुक्त भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री का सुना गया संदेश।

नशा मुक्त जनपद एवं प्रदेश बनाने के लिए छात्र छात्राओं को दिलाई गई शपथ।

नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर और समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में ऋषिकुल महाविद्यालय ऑडिटोरियम में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि विधायक मदन कौशिक,मेयर किरण जैसल एवं मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए एवं भारत को नशे से मुक्त करने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसको आज 5 वर्ष पूर्ण हो रहे है।इस अवसर पर प्रधानमंत्री का नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए संदेश को भी सुना गया। उन्होंने कहा कि आज युवा नशे के प्रवृत्ति में निरंतर बढ़ता जा रहा है तथा नशा वो दीमक है, जो शरीर को अंदर ही अंदर खोखला करते हुए खुद के शरीर का नाश ही नहीं करता बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है।उन्होंने सभी युवाओं का आवाह्नन करते हुए कहा कि हम संकल्प ले की न खुद नशा करेंगे न किसी दूसरे को करने देंगे, इसके लिए उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र छात्राएं इस जनपद की ब्रांड एंबेसडर है, जो जनपद एवं देवभूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर मेयर नगर निगम किरण जैसल ने उपस्थित छात्र छात्राओं का आवाह्नन करते हुए कहा कि आज के युवाओं में बढ़ती नशे का प्रवृत्ति से जहां युवा नशे से अपना ही नहीं अपने परिवार का भी नुकसान करता है तथा इसके साथ ही अपराधिक गतिविधियों में भी शामिल हो जाता है,जिसके लिए यह जरूरी है कि हम नशे का सेवन न करे तथा इसके दुष्परिणामो के लिए भी सभी को जागरूक करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज का युवा नशे में डूबता जा रहा है,जो एक गंभीर समस्या है,उन्होंने कहा कि आज का युवा सुखा नशे का ज्यादा सेवन कर रहा है, जो कि बहुत खतरनाक होता है,जो इस दलदल में फस गया उसका निकलना बहुत कठिन है,जिससे  उसका ही नहीं पूरे परिवार की अर्थ व्यवस्था ही बिगड़ जाती है, जिसके लिए उन्होंने युवाओं को नशे का सेवन न करने के लिए लोगों को जागरूक करने का आवाह्नन किया, जिससे कि गांव,जनपद,प्रदेश को नशा मुक्त कर सके।

इस अवसर पर सचिव जिला विधिक प्राधिकरण / सिविल जज सीनियर डिविजन सिमरनजीत कौर ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी तथा इस अवसर पर उन्होंने छात्र छात्राओं को विधिक कानूनी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया ने कार्यक्रम में उपस्थित होने पर मुख्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं छात्र छात्राओं   का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का भी प्रस्तुतीकरण किया गया

कार्यक्रम का सफल संचालन नरेश चौधरी द्वारा किय गया।

इस दौरान सह मीडिया संयोजक विकास तिवारी, महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट,पार्षद ललित रावत, विकास मिश्रा,राजेंद्र कटारिया,हरजीत त्रिपाठी, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक सिंह सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद