हरिद्वार। सहायक परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया  है कि शहर में अवैध वाहन एसेसरीज़ की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आज परिवहन विभाग की टीम ने व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया।

हरिद्वार। सहायक परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया  है कि शहर में अवैध वाहन एसेसरीज़ की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आज परिवहन विभाग की टीम ने व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया।

 एआरटीओ (ए) निखिल शर्मा, एआरटीओ (ई) नेहा झा, टीटीओ मुकेश भारती एवं टीटीओ वरुणा सैनी के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई की गई, जिसके तहत लगभग 8–9 दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में गैर-अनुमोदित और प्रतिबंधित वाहन उपकरण बेचे जाते पाए गए। इनमें प्रेशर हॉर्न, मल्टी-टोन हूटर, ब्लैक फिल्म, अनधिकृत LED/स्टोब लाइट, फैंसी नंबर प्लेट तथा अन्य नियम-विरुद्ध सामग्री शामिल थी। अधिकारियों ने मौके पर ही पूरी सामग्री का भौतिक सत्यापन किया और दुकानदारों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अवैध उपकरण सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। प्रेशर हॉर्न एवं हूटर ध्वनि प्रदूषण को बढ़ाते हैं, जबकि ब्लैक फिल्म, अनधिकृत LED लाइट और फैंसी नंबर प्लेट वाहन की पहचान, दृश्यता और ट्रैफिक प्रवर्तन को प्रभावित करती हैं। इस प्रकार की सामग्री का उपयोग न केवल कानून के विपरीत है, बल्कि आम जनमानस की सुरक्षा के लिए भी हानिकारक है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी और किसी भी अवैध वाहन उपकरण की बिक्री को प्रोत्साहित नहीं होने दिया जाएगा। विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे केवल मानक-अनुरूप, अनुमोदित उपकरणों का ही प्रयोग करें ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।