बादशाहपुर सहकारी समिति के नवनियुक्त चेयरमैन ज्योति चौहान,उप चेयरमैन सविता ने अपने समर्थकों के साथ वेद मंदिर आश्रम पहुंचने।  भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया स्वागत।

बादशाहपुर सहकारी समिति के नवनियुक्त चेयरमैन ज्योति चौहान,उप चेयरमैन सविता ने अपने समर्थकों के साथ वेद मंदिर आश्रम पहुंचने।

 भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया स्वागत।

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की बादशाहपुर सहकारी समिति के चेयरमैन ज्योति चौहान और वाइस चेयरमैन सविता ने समर्थकों के साथ वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत किया। उन्होंने किसानों के हित में कार्य करने को आश्वस्त किया। कहा कि किसानों को समय पर उर्वरक, कीटनाशकों के साथ अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया जाएगा।

शुक्रवार को वेद मंदिर आश्रम में बादशाहपुर सहकारी समिति की चेयरमैन ज्योति चौहान निवासी हर्षीवाला और नसीरपुर खुर्द निवासी वाइस चेयरमैन सविता भारी संख्या में समर्थकों, डायरेक्टर और सदस्यों के साथ पहुंचे। जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फूल मालाओं के साथ सभी को मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की किसान नीतियों एवं उपलब्धियों से खुश होकर भाजपा के जनप्रतिनिधि चुने हैं। उन्होंने सभी ने अपेक्षा जताई कि वे किसान हितों के लिए कार्य करें और केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। नवनिर्वाचित चेयरमैन ज्योति चौहान ने सभी का धन्यवाद करते हुए कह कि वे मुख्यमंत्री की विजन के लिए कार्य करेंगी और किसानों के हित में निरंतर कार्य कराएंगी।

युवा नेता ठाकुर विजय चौहान, आदेश चौहान, सुभाष चौहान ने सभी सदस्यों के साथ किसानों का आभार जताया। इस दौरान हर्षीवाला निवासी सुधीर कुमार ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, डायरेक्टर सतीश चौहान, भजन सिंह, राहुल, ऋषिपाल सैनी, अमरदीप, सोनू सैनी, बिलकेश चौहान, जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप, संजय सरदार, राजेश चौहान, प्रधान दीपक सैनी, ग्राम प्रधान शिवनगर बिजेंद्र चौहान, यशपाल चौहान, पूर्व प्रधान मांगेराम, नरेश भगत, नरेश चौहान, करण सरदार, भगवान सिंह, रामवीर चौहान, अम्बरीष, अर्जुन चौहान प्रधान, मांगेराम राठौर, ऋषिपाल कश्यप, सब्जपाल, मेघपाल, शोभाराम, नीरज चौहान, अमरपाल, अशोक कुमार, अंकित चौहान, अंकुर चौहान, प्रियांशु, अरविंद चौहान, विकास चौहान, सोहनलाल, कपिल चौहान, राजन चौहान, ईशम चौहान, राजीव चौहान, कार्तिक चौहान, अभिषेक, पुष्कर, अजित चौहान, गौरव सिंह, विपिन चौहान, ठाकुर अतुल, साहुल चौहान आदि क्षेत्रवासी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।