यातायात पुलिस रुड़की ने कोहरे की दृष्टिगत यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान अभियान में ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों को रिफ्लेक्टर वितरित किए गए

यातायात पुलिस रुड़की ने कोहरे की दृष्टिगत यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

अभियान में ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों को रिफ्लेक्टर वितरित किए गए

सभी को बताया कि रात के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पर उचित लाइटिंग अवश्य लगवाएं

रिफ्लेक्टर के माध्यम से किसानों के वाहनों की विजिबिलिटी सड़क पर दिखेगी

हरिद्वार पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक यातायात रुड़की राजेंद्र नाथ के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा उत्तम शुगर मिल, मंगलौर में गन्ना किसानों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

यातायात पुलिस टीम ने किसानों को सड़क सुरक्षा के महत्व, दुर्घटना से बचाव एवं सुरक्षित आवागमन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क पर सुरक्षित रूप से चलाने के लिए विशेष सावधानियाँ अपनाने पर बल दिया गया।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए, ताकि रात के समय पीछे आने वाले वाहन उन्हें स्पष्ट रूप से देख सकें और दुर्घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही सभी किसानों को रिफ्लेक्टिव ट्रायंगल भी वितरित किए गए।

किसानों को बताया गया कि रात के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली पर उचित लाइटिंग अवश्य लगवाएं, जिससे दृश्यता बनी रहे और सड़क पर चलने में सुरक्षित दूरी व नियंत्रण बना रहे।

यातायात दबाव को नियंत्रित करने तथा सड़क पर भीड़भाड़ रोकने के लिए बताया गया कि अब्दुल कलाम चौक, भगवानपुर रोड तथा चंदनपुर कट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका जाएगा और यातायात की स्थिति को देखते हुए क्रमवार छोड़ा जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।