बहादराबाद अत्मलपुर बौगला में सम्राट पृथ्वीराज चौहान ई-रिक्शा कल्याण समिति का शुभारंभ
बहादराबाद क्षेत्र के अत्मलपुर बौगला में सम्राट पृथ्वीराज चौहान ई-रिक्शा कल्याण समिति का विधिवत शुभारंभ किया गया। रजिस्टर्ड ई-रिक्शा यूनियन की स्थापना से बाहरी क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को सुगम परिवहन सुविधा प्राप्त होगी। समिति का संचालन ऐसे प्रमुख स्थान से शुरू किया गया है, जहां से सिडकुल, हरिद्वार, रोशनाबाद और ज्वालापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों तक ई-रिक्शा के माध्यम से आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
समिति की संरचना घोषित करते हुए सुदामा चौहान को अध्यक्ष, नवनीत चौहान को उपाध्यक्ष, सुधीर कुमार को कोषाध्यक्ष, समीम को कोषा उपाध्यक्ष, दीपक कुमार को महामंत्री, जबकि शुभम, दीपक कुमार और साजिद अली को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रेशु चौहान सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग एवं समिति से जुड़े साथी उपस्थित रहे।
बहादराबाद अत्मलपुर बौगला में सम्राट पृथ्वीराज चौहान ई-रिक्शा कल्याण समिति का शुभारंभ
