सहायक परिवहन निखिल शर्मा ने अवगत कराया है किसंभागीय परिवहन अधिकारी  संदीप सैनी, देहरादून द्वारा उप-संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं एवं अभिलेखों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

सहायक परिवहन निखिल शर्मा ने अवगत कराया है किसंभागीय परिवहन अधिकारी  संदीप सैनी, देहरादून द्वारा उप-संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न शाखाओं एवं अभिलेखों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली,कैश रजिस्टर,सेवा का अधिकार रजिस्टर,तथा सी.एल.रजिस्टर का परीक्षण करते हुए सभी कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

आर.सी./डी.एल. हेतु कवर की उपलब्धता एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।क्योंकि कार्यालय शहर से दूरी पर स्थित है, इस कारण मार्ग में स्पष्ट दिशा- सूचक बोर्ड (sign boards) लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि आमजन को कार्यालय तक पहुँचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 डी.एल.सेक्शन,टी.आर.सेक्शन, एनफोर्समेंट सेक्शन एवं न्यू रजिस्ट्रेशन सेक्शन का गहन निरीक्षण कर कार्यप्रणाली में पारदर्शिता व दक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नीलामी (Auction) प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा कर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया।

Weeding Out प्रक्रिया को तीव्र गति से पूर्ण करने और लंबित अभिलेखों के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण के उपरांत संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित मानकों, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित हों, जिससे जनता को बेहतर, सरल एवं त्वरित सेवाएँ उपलब्ध करायी जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।