धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ बनाने के लिए आज नौवें दिन भी स्वच्छता अभियान रहा जारी।

धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ बनाने के लिए आज नौवें दिन भी स्वच्छता अभियान रहा जारी।

जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर गांव कस्बों तक की जा रही है साफ सफाई व्यवस्था।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान।

जनपद में चल रही सफाई व्यवस्था का जिलाधिकारी स्वयं कर रहे है निगरानी।

मुख्यमंत्री के निर्देशन में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ ,क्लीन जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी धरातल पर पहुंचकर अपने अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरंतर निगरानी करते हुए क्षेत्र को साफ एवं स्वच्छ बनाए,जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद में नौवें दिन भी जनपद के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी चलाया गया  सफाई अभियान।

बीएचईएल नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी बीएचईएल संजय पवार ने अवगत कराया है कि बीएचईएल द्वारा आज चिन्मय डिग्री कॉलेज से बीएचईएल सेक्टर 06 तक सफाई अभियान चलाया गया।

 ईओ मंगलौर उत्तम नेगी ने अवगत कराया है कि नगर पालिका परिसर मंगलौर के मुख्य मार्ग एवं नगर क्षेत्रांतर्गत विशेष साफ सफाईअभियान चलाया गया।

सहायक विकास अधिकारी पंचायत खानपुर ने अवगत कराया है कि खानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत खानपुर, प्रहलादपुर गोरधनपुर में साफ अभियान चलाया गया जिसमें 13 कुंटल कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया।

 बीडीओ भगवान आलोक गार्गेय ने अवगत कराया है कि मंडावर मंगलौर हाईवे पर चोली के पास साफ सफाई अभियान चलाया गया।

खंड विकास अधिकारी लक्सर परवीन भट्ट ने अवगत कराया है कि रुड़की एवं हरिद्वार रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का जो उद्देश्य एवं ध्येय है कि धर्मनगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं क्लीन बनाने का है उसका असर धरातल पर दिखने लगा है तथा शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों तक साफ सफाई अभियान का कार्य निरंतर किया जा रहा है जिसकी निगरानी संबंधित क्षेत्र के अधिकारी स्वयं धरातल पर पहुंचकर कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।