उत्तरखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में 07 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जा रहा है बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित।

उत्तरखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में 07 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जा रहा है बहुउद्देशीय जागरूकता शिविर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित।

नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए 07 दिसंबर 2025 को उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के संयुक्त तत्वाधान में बहुउद्देशीय जागरूकता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नशा मुक्त भारत जागरूकता बहुउद्देशीय शिविर कार्यक्रम के लिए जिस स्तर पर जो भी कार्यवाही एवं व्यवस्थाएं की जानी है इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ समय से सभी व्यवस्थाएं को पूर्ण कर ली जाए।

 मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि बहुउद्देशीय शिविर को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आम जनमानस को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि बच्चों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए स्लोगन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए गए।  

उन्होंने चिकित्साधिकारी को भी निर्देश दिए हैं कि इस बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया जाए, जिसमें मानसिक रोगियों का भी परीक्षण कराया जाए। जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध हो सके। उन्होंने कृषि,उद्यान, बाल विकास, परिवहन, समाज कल्याण आदि विभागों को अपनी-अपनी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को भी लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

 बैठक में सचिव जिला विधिक प्राधिकरण सीनियर सिविल जज सिमरनजीत कौर ने अवगत कराया है कि उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में 07 दिसंबर 2025 को  प्रातः 10:00 बजे से कोर कॉलेज में नशा मुक्त भारत जागरूकता बहुउद्देश्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय नैनीताल मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि  मुख्य संरक्षक एवं अध्यक्ष यूकेएसएलएसए नैनीताल होंगे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी आरके सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, सहायक परिवहन अधिकारी निखिल, शर्मा नेहा झा  सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण